विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागचीSocial Media

हम यूक्रेन के सूमी में भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित हैं: अरिंदम बागची

यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। इस संबंध में आज शनिवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने अधिक जानकारी दी है।

राज एक्सप्रेस। रुस और यूक्रेन के बीच छिड़े जंग का आज दसवां दिन है। रुस की तरफ से यूक्रेन पर बमबारी लगातार जारी है। जिसके चलते यूक्रेन के हालात दिन-पर-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने का काम जारी है। अब तक हजारों से भारतीय छात्रों और प्रवासियों के यूक्रेन से भारत लाया जा चुका है। इस संबंध में आज शनिवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने अधिक जानकारी दी है।

प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कही यह बात:

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, "हम यूक्रेन के सूमी में भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूस और यूक्रेन की सरकारों पर जोरदार दबाव डाला जा रहा है।"

अरिंदम बागची ने दी ये सलाह:

अपनी ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय की तरफ से अरिंदम बागची ने आगे कहा कि, "हमने सभी भारतीय छात्रों को यूक्रेन में सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। सभी छात्र किसी सुरक्षित जगह पर रहें और अनावश्यक जोखिम ना उठाएं। विदेश मंत्रालय और हमारे दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में हैं।"

'ऑपरेशन गंगा' के तहत लौटे इतने छात्र:

वहीं 'ऑपरेशन गंगा' के तहत भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए अभियान में जुटे केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आज शनिवार को ट्वीट कर बताया कि, बीते एक सप्ताह में 6 हजार से अधिक छात्र भारत लौटे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट:

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि, "रोमानिया और मोल्दोवा से पिछले 7 दिनों में 6,222 भारतीयों को निकाला गया। छात्रों को बुखारेस्ट (सीमा से 500 किमी) के बजाय सुसेवा (सीमा से 50 किमी) में उड़ानें संचालित करने के लिए लाया गया। अगले 2 दिनों में 1,050 छात्रों को निकाला जाएगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co