देशव्यापी अभियान मेक इंडिया नंबर 1 की शुरुआत की
देशव्यापी अभियान मेक इंडिया नंबर 1 की शुरुआत कीSocial Media

हिसार से CM केजरीवाल ने CM मान के साथ देशव्यापी अभियान मेक इंडिया नंबर 1 की शुरुआत की

हरियाणा में अपने जन्मस्थान हिसार से दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर देशव्यापी अभियान मेक इंडिया नंबर 1 की शुरुआत की है।

हरियाणा, भारत। देश के दो राज्‍यों दिल्‍ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और इस दौरान दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री मिलकर काम कर रहे है।साथ ही अगले चुनाव के दौरान ओर भी राज्‍यों में अपनी पार्टी को लाने के प्रयास में जुटे हुए है। इसी कड़ी में अब आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर आज हरियाणा में अपने जन्मस्थान हिसार से देशव्यापी अभियान मेक इंडिया नंबर 1 की शुरुआत की है।

जन्मस्थली हिसार से इस देशव्यापी मुहिम को शुरू :

दरअसल, आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि, ''हम सबको मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाना है, भाई भगवंत मान के साथ अपनी जन्मस्थली हिसार से इस देशव्यापी मुहिम को शुरू कर रहे हैं।'' देशव्यापी अभियान मेक इंडिया नंबर 1 की शुरुआत के दौरान CM अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा- 130 Crore भारतीयों के मन में कुछ प्रश्न हैं- आज़ादी के 75 साल बाद भी देश पीछे क्यों रह गया? क्यों भारत आज भी ग़रीब देश है? क्यों भारत दुनिया का No 1 देश नहीं है जबकि हमारे पास सब कुछ है? Singapore बाद में आज़ाद हुआ और आगे निकल गया।

देश में Govt Schools बंद करने का Dangerous Trend चल रहा है Haryana में Congress-BJP Govts ने कुछ सालों में 700 सरकारी स्कूल बंद किये देश के स्कूलों में 18 Crore बच्चे पढ़ते हैं। अगर Govt School एसे ही बंद करती रहेगी तो ग़रीब के बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

साफ़ नीयत है तो देश को No.1 बनने से कोई नहीं रोक सकता :

तो वहीं, पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि, ''अगर साफ़ नीयत है तो देश को No.1 बनने से कोई नहीं रोक सकता। जो Teachers SAD-Congress सरकारों से लाठियां खाते थे, हमने उन 8736 Teachers को पक्का कर दिया देश तभी आगे बढ़ सकता है जब सभी आगे बढ़ेंगे। AAP देश को No 1 बनाने में कोई कमी नहीं आने देगी।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com