भगवान शिव और पार्वती का किरदार निभाने कलाकार हुए गिरफ्तार
भगवान शिव और पार्वती का किरदार निभाने कलाकार हुए गिरफ्तारSocial Media

असम: नुक्कड़ नाटक में भगवान शिव और पार्वती का किरदार निभाने वाले कलाकार हुए गिरफ्तार

असम (Assam) के नगांव से एक मामला सामने आया है, जहां भगवन शिव और पार्वती बनकर मोदी सरकार का विरोध करने पर कलाकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

असम, भारत। देश में इन दिनों धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ के कई मुद्दों से बवाल मचा हुआ है। फिल्म 'काली' (Kaali) के पोस्टर को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच असम (Assam) के नगांव का एक मामला सामने आया है जहां भगवन शिव और पार्वती बनकर मोदी सरकार का विरोध करने पर कलाकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, असम में नुक्कड़ नाटक में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक शख्स को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी नगांव, असम में हुई है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए शख्स को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में शामिल 2 अन्य लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बात की जानकारी सदर थाना प्रभारी मनोज राजवंशी ने दी है।

थाना प्रभारी मनोज राजवंशी ने बताया:

सदर थाना प्रभारी मनोज राजवंशी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, "गिरफ्तार किए गए भगवान शिव के वेश में एक आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 2 अन्य, शामिल होने के संदेह में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।"

दर्ज कराया गया मामला:

यह शिकायत भारतीय जनता पार्टी की तरफ से करवाई गई है। भाजपा कार्यकर्ता राजा पारीक ने कहा कि उन्होंने भगवान शिव और देवी पार्वती के रूप में कपड़े पहने थे। यदि आप विरोध करना चाहते हैं, तो बैठो और करो। हम देवताओं के रूप में तैयार होने के उनके कृत्य का समर्थन नहीं करते हैं। बता दें, गिरफ्तार व्यक्ति अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ईंधन की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी का विरोध कर रहा था।

जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें भगवान शिव और मां पार्वती को धूम्रपान करते दिखाया था। लीना मणिमेकलाई के ट्वीट पर उनकी काफी आलोचना हो रही थी। इससे पहले लीना ने 'काली' विवाद को जन्म दिया था। उन्होंने फिल्म 'काली' का पोस्टर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में मां 'काली' सिगरेट पीते दिख रही थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co