असम चुनाव के रुझानों का अपडेट-BJP सत्ता में रहेगी या कांग्रेस की होगी वापसी

असम चुनाव परिणाम 2021 : असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां देखें विधानसभा चुनाव के रुझानों का सबसे सटीक अपडेट...
असम चुनाव के रुझानों का अपडेट-BJP सत्ता में रहेगी या कांग्रेस की होगी वापसी
असम चुनाव के रुझानों का अपडेट-BJP सत्ता में रहेगी या कांग्रेस की होगी वापसीPriyanka Sahu -RE

असम चुनाव परिणाम 2021: देश के महामारी कोरोना के महासंकट काल के बीच आज 2 मई को 5 राज्‍यों 'पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल' में हुए विधानसभा चुनाव नतीजे आने है, इसके लिए सुबह से वोटों की गिनती जारी है। यहां देखें असम विधानसभा चुनावों के रुझानों का सबसे सटीक अपडेट...

रुझानों में कौन सी पार्टी है आगे :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों को देखा जाए तो, असम में एक बार फिर कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है, क्‍यों इस राज्‍य में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार कर गया है। 10 बजकर 40 मिनट तक असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 37 सीटों पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस मात्र 11 सीटों पर आगे हैं।

असम में 5 सालों से BJP का कब्‍जा :

असम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद अब इस राज्‍य के सत्‍ता का राजपाट किसके हाथ जाएगा। इसके लिए सभी के नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी हुई हैं। असम में 5 सालों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता पर राज कर रही है और इस चुनाव को लेकर भाजपा के सामने बड़ी चुनौती है। इस बार भी इस राज्‍य में भाजपा का कब्‍जा बरकरार रहेगा या फिर कांग्रेस की वापसी होगी, क्‍योंकि इस बार कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

बता दें कि, असम में इस बार कुल 3 चरणों में मतदान हुए थे। राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 82.04 फीसदी वोट डाले गए। असम में इस भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के साथ चुनाव नहीं लड़ा। सर्वानंद सोनोवाल अभी बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इस बार बीजेपी ने CM के लिए कोई चेहरा नहीं रखा। सर्वानंद सोनोवाल और हेमंता बिस्वा शर्मा की जोड़ी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com