असम के पूर्व CM तरुण गोगोई नहीं रहे, राजनीति में शोक की लहर

असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई अब नहीं रहे है, उनका निधन हो गया है, इस बारे में राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने जानकारी दी है। तो वहीं PM मोदी व राज्‍य के CM ने उनके निधन से दुख व्‍यक्‍त किया है।
असम के पूर्व CM तरुण गोगोई नहीं रहे, राजनीति में शोक की लहर
असम के पूर्व CM तरुण गोगोई नहीं रहे, राजनीति में शोक की लहरSocial Media

असम: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया है, उनके निधन की खबर सामने आतेे ही राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दी जानकारी :

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन की जानकारी दी है। बता दें, असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में इन दुनिया को अलविदा कह चले है।

चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह तरूण गोगोई की तबीयत बिगड़ गयी थी। उनकी देखभाल कर रहे चिकित्सकों ने बताया था कि उनकी हालत बेहद नाजुक है लेकिन शाम होते होते तुरूण गोगोई का निधन हो गया।

PM मोदी ने किया दुख व्‍यक्ति :

तरुण गोगोई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और ट्वीट में लिखा- श्री तरुण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता और एक वयोवृद्ध प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

असम के सार्वजनिक जीवन में एक युग का अंत :

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट में लिखा- मैं पूर्व मुख्यमंत्री, एक लंबे नेता और हमारे सबसे सम्मानित तरुण गोगोई दा के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। यह असम के सार्वजनिक जीवन में एक युग का अंत है। वह कुछ दिनों पहले तक बहुत जीवंत और भरा हुआ था, इस दुखद समाचार पर विश्वास नहीं कर सकता था।

तरुण गोगोई एक जन नेता थे जिनका असम के राजनीतिक और सार्वजनिक क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान था। भले ही हम विपक्षी दलों में थे, हमने एक शानदार तालमेल साझा किया और वह एक मार्गदर्शक व्यक्ति थे। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री

राहुल गांधी ने जताया शोक :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोगोई के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि, ''उन्होंने असम के लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।''

बता दें, इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी तरुण गोगोई के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डिब्रूगढ़ के सभी कार्यक्रम रद्द कर गुवाहाटी लौट आए थे। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को अगस्त में कोरोना भी चपेट में भी आए थे, वे एक बार ठीक हो चुके थे, लेकिन पोस्ट कोविड कॉम्पलिकेशन से जूझ रहे थे। गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में आज शाम उन्होंने 5 बजकर 34 मिनट पर आखिरी सांस ली।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com