बोम्मई ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का लोगो व मास्कोट किया जारी
बोम्मई ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का लोगो व मास्कोट किया जारीSocial Media

बसवाराज बोम्मई ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का लोगो व मास्कोट किया जारी

इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन कर्नाटक में किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने इस महोत्सव के लोगो और मास्कोट को शनिवार को जारी किया।

बेंगलुरु। इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन कर्नाटक में किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने इस महोत्सव के लोगो और मास्कोट को शनिवार को जारी किया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन कर्नाटक में 12 से 16 जनवरी के बीच आयोजित होगा।कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में 12 से 16 जनवरी के बीच राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बोम्मई ने शनिवार को इस युवा महोत्सव का लोगो और मास्कोट जारी किया। इसको एक समारोह में वर्चुअली रिलीज किया गया है। इस समारोह में केंद्रीय कोयला, खनन और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और कर्नाटक के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री डॉ सी.नारायण गौड़ा मौजूद रहे।

इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है। उम्मीद है कि इस महोत्सव में देश के कोने-कोने से लगभग 7,500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हुबली में इस उत्सव का उद्घाटन करेंगे। श्री बसवाराज बोम्मई ने इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स सम्मेलन के लिए कर्नाटक को चुनने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद दिया है। राज्य ने युवा महोत्सव को भव्य स्तर पर आयोजित करने के लिए सभी इंतजाम भी कर लिए हैं।

आयोजन की व्यवस्थाओं पर अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं। इस बैठक में युवा विधायकों, सांसदों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई थी। प्रेस रिलीज के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने देश के अलग-अलग हिस्सों से हुबली-धारवाड़ आने वाले युवाओं के लिए विशेष कोच लगाने की बात कही है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए युवा महोत्सव के लोगो और मास्कोट के डिजाइन की तारीफ की। दरअसल, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का डिजाइन ओडिशा के बंसीलाल केतकी द्वारा बनाया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com