मां भारती के वीर सपूत 'भगत सिंह' की जयंती- PM समेत कई नेताओं ने किया नमन

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। PM मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मां भारती के वीर सपूत 'भगत सिंह' की जयंती- PM समेत कई नेताओं ने किया नमन
मां भारती के वीर सपूत 'भगत सिंह' की जयंती- PM समेत कई नेताओं ने किया नमनPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती पर आज 28 सितंबर को पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था। भगत सिंह ऐसे क्रांतिकारियों में से एक रहे, जिन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान न्योछावर कर दी।

PM समेत कई दिग्गजों ने किया याद :

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गजों ने उन्‍हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है एवं नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।

गृह मंत्री शाह ने किया भगत सिंह को याद :

गृह मंत्री अमित शाह ने भी क्रांतिकारी भगत सिंह को याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे।

राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट में लिखा :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगत सिंह की जयंती पर ट्वीट करते हुए लिखा- अमर क्रांतिकारी, सरदार भगत सिंह की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। भारत माता के पैरों में पड़ी बेड़ियों को काटने के लिए उन्होंने अपनी जवानी और ज़िंदगानी दोनों देश के नाम कर दी। इस देश की आने वाली पीढ़ियां उनके साहस, त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेंगी।

जे.पी नड्डा ने किया नमन :

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे.पी नड्डा ने भी उन्‍हें नमन किया और ट्वीट में लिखा- अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी छोटी उम्र में आवाज उठाने और उन्हें नाकों तले चने चबवा देने वाले महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। भगत सिंह जी के अदम्य साहस एवं शौर्य की कहानियां आज भी युवाओं में देशप्रेम की अलख जगा देती है।

CM केजरीवाल ने किया भगत सिंह को नमन :

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश के सभी युवाओं से मेरी अपील है कि आइये हम सब मिलकर अमर शहीद भगत सिंह जी के सपनों का भारत बनाएं।''

इसके अलावा ओर भी अन्य नेताओं, राजनीतिक दलों के ट्विटर हैंडल और अन्य हस्तियों ने भी भगत सिंह को जयंती के मौके पर उन्‍हें याद किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com