भगवंत मान ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा
भगवंत मान ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंपाSocial Media

लोकसभा की सदस्यता से भगवंत मान ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा

पंजाब के सीएम पद की बड़ी जिम्मेदारी के चलते आज पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा।

पंजाब, भारत। पंजाब राज्‍य में अब आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार सत्‍ता में आई है और पंजाब के लोगों ने इस बार भगवंत मान को मुख्‍यमंत्री बनाया है। राज्‍य के CM पद की बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने पर आज लोकसभा में पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया।

मान ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा :

लोकसभा में पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सोमवार को लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा दिया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से साझा हुए ट्वीट में लिखा- भारत के पसंदीदा लोकसभा सांसद भगवंत मान ने लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दिया। ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब के लोगों ने उन्हें अपने सीएम के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि, भगवंत मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं। अपने इस्तीफे के बारे में उन्‍होंने पहले ही जानकारी देकर यह ऐलान कर दिया था कि, ''वह सोमवार को दिल्ली जाकर सांसद पद से इस्तीफा देंगे।'' भगवंत मान ने ट्वीट भी किया था जिसमें लिखा था, ‘‘मैं आज दिल्ली जाकर संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया। इसके लिए बहुत धन्यवाद। अब मुझे पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है। मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज लोक सभा में फिर से गूंजेगी।''

भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे शपथ :

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है। अब ‘आप’ के 48 वर्षीय नेता भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के मूल गांव खटकर कलां में आयोजित होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com