भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुरSocial Media

भोपाल सांसद, रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में शामिल

भोपाल : रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को शामिल किया गया है। ठाकुर भोपाल से लोकसभा सांसद हैं।

राज एक्सप्रेस। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को डिफेंस पैनल में शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी शामिल किया गया है। समिति में कुल 21 सदस्य हैं और इसके प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

भोपाल से सांसद हैं प्रज्ञा ठाकुर :

प्रज्ञा सिंह ठाकुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को हराकर सांसद बनी हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोडसे पर की टिप्पणी के कारण प्रज्ञा की काफी आलोचना हुई थी। वर्तमान में भोपाल से सांसद है प्रज्ञा सिंह ठाकुर।

समिति में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम भी शामिल :

रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में 21 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिसमे भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ इसमें विपक्षी दलों के प्रमुख को भी जगह दी गई है। विपक्षी सांसदों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co