बिहार में बोले अमित शाह- आरजेडी और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी

Amit Shah Bihar Visit: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के पटना दौरे पर पहुंचे हैं। बिहार के पटना पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा।
बिहार के पटना पहुंचे अमित शाह
बिहार के पटना पहुंचे अमित शाहRE

हाइलाइट्स-

  • लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान से पहले बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है।

  • बिहार के पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर साधा निशाना।

  • पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- आरजेडी और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी।

बिहार, पटना। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 9 मार्च 2024 (शनिवार) को बिहार के पटना दौरे पर पहुंचे हैं। बिहार के पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने दोनों ही पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, आरजेडी और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को किया संबोधित:

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, "मैं सबसे पहले बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं, क्योंकि हम यहां जब-जब आए, बिहार की जनता ने हमारी झोली कमल से भर दी। 2014 में आपने मोदी जी को 31 सीटें दी, 2019 में आए तो आपने 39 सीटें दी और 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डालना है। इतने सालों से कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद यादव सत्ता में रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान करने का काम नहीं किया। बिहार के पिछड़े वर्ग के हितैषी और बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया।"

उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने परिवार का सम्मान किया। लालू जी भी पूरा जीवन पिछड़ों के नाम पर परिवार के लिए जिए। सोनिया गांधी का एक मात्र लक्ष्य है- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। लालू जी का एक मात्र लक्ष्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। गरीब का अगर कोई भला कर सकता है, तो केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।"

अमित शाह ने कार्यकर्म को संबोधित करते हुए कहा कि, "लालू प्रसाद ने सिर्फ पिछड़ा, अति-पिछड़ा और गरीबों की भूमि हथियाने का काम किया है। मैं लालू प्रसाद की पार्टी को चेताने आया हूं कि, बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बन गई है, भूमि माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम हमारी सरकार करेगी। हमारी डबल इंजन की सरकार एक कमेटी गठन करेगी और जिन-जिन ने गरीबों की भूमि हथियाई है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी और उन्हें जेल में डालने का काम करेगी।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, "25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी जी ने किया, 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम मोदी जी ने किया,12 करोड़ गरीबों को शौचालय देने का काम मोदी जी ने किया, 4 करोड़ गरीबों को आवास देने का काम मोदी जी ने किया, 10 करोड़ गरीब माताओं को उज्ज्वला के तहत गैस सिलेंडर देने का काम मोदी जी ने किया,14 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया।"

आरजेडी और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि, "आरजेडी और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी है। आरजेडी ने चारा घोटाला, वर्दी घोटाला, पाइप घोटाला, रेलवे होटल के आवंटन में घोटाला, बालू घोटाला किया और अरबों रुपए की बेनामी संपत्ति बेटे-बेटियों के नाम की। कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, टूजी घोटाला, ऑगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, चिटफंड आदि घोटाला किया। जबकि मोदी जी पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। लालू प्रसाद ने सिर्फ पिछड़ों, अति-पिछड़ों और गरीबों की भूमि हथियाने का काम किया।"

उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद यादव इतने सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान करने का काम नहीं किया। बिहार के पिछड़े वर्ग के हितैषी और जननायक कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने परिवार का ही सम्मान किया। लालू जी भी पूरा जीवन पिछड़ों के नाम पर परिवार के लिए जिते रहे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com