बिहार में RJD को एक और बड़ा झटका, विधायक भरत बिंद ने थामा भाजपा का दामन

बिहार में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को झटका लगा है। बता दें, विधायक भारत बिंद पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ हो गए।
विधायक भरत बिंद ने थामा भाजपा का दामन
विधायक भरत बिंद ने थामा भाजपा का दामनRE

हाइलाइट्स-

  • लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में RJD को एक और बड़ा झटका।

  • विधायक भरत बिंद ने थामा भाजपा का दामन।

बिहार, पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को आज एक बार फिर झटका लगा है। बता दें, भभुआ से उसके विधायक भारत बिंद पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हो गए। आज शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भभुआ से विधायक भरत बिंद सत्ता पक्ष में जाकर बैठ गए। आरजेडी विधायक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा पहुंचे थे।

बता दें कि, विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन आज शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की ओर आकर मुरारी गौतम के पास वाली सीट पर बैठ गये। कुछ देर बाद वह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधान सभा स्थित कक्ष में चले गए।

गौरतलब है कि, एक माह के अंदर राजद के पांच और कांग्रेस के दो विधायक अपनी पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए हैं। 12 फरवरी को नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्र्रलाद यादव ने एक साथ पाला बदल लिया था। इसके बाद 27 फरवरी को कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव तथा राजद की संगीता देवी पाला बदलकर राजग में शामिल हो गई थीं। उन्हें भी सम्राट चौधरी ही सदन में लेकर आए थे।

वहीं, अगर भरत बिंद के बारे में बात करे, तो भरत बिंद कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2010 से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 2010 में जिला परिषद का चुनाव जीता। 2012 से 2020 तक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2015 में बसपा के टिकट पर भभुआ विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। आखिरकार 2020 में राजद से टिकट मिलने के बाद भभुआ विधानसभा से चुनाव लड़े, जहां उन्हें जीत हासिल हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com