बिहार के सासाराम पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', राजद नेता तेजस्वी यादव हुए शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार के सासाराम पहुंची है। इस यात्रा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।
बिहार के सासाराम पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
बिहार के सासाराम पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'RE

हाइलाइट्स-

  • बिहार के सासाराम पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'।

  • राजद नेता तेजस्वी यादव हुए शामिल।

बिहार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार के रोहतास (सासाराम) पहुंच चुकी है। औरंगाबाद की जनसभा में इंडी गठबंधन के सहयोगी राजद और वामदल के बड़े नेता नहीं शामिल हुए थे। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोहतास पहुंची। तेजस्वी यादव न सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए बल्कि उनके सारथी भी बने।

तेजस्वी यादव बने राहुल गांधी के सारथि:

बता दें कि, आज सासाराम में राहुल गांधी की सभा है, जिसमें शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव भी पहुंचे हैं। आज जब राहुल गांधी की यात्रा शुरू हुई तो तेजस्वी यादव भी इसमें शामिल हुए। कुछ देर तक तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की कार को ड्राइव भी किया। रागुल गांधी की कार को तेजस्वी यादव द्वारा ड्राइव किया जाना एक राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ ही तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।

जयराम रमेश ने कही यह बात:

इस यात्रा को लेकर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि, "आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है। राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। आज दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे। आज शाम यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।"

उन्होंने आगे कहा कि, "हमने किसान आंदोलन का समर्थन किया है, न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं। मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है। मोदी सरकार की विशेषता यह है कि, वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com