CM Nitish Kumar के महिला एंकर के साथ किये व्यवहार पर BJP विधायक
CM Nitish Kumar के महिला एंकर के साथ किये व्यवहार पर BJP विधायकRaj Express

CM Nitish Kumar के महिला एंकर के साथ किये व्यवहार पर BJP विधायक, कहा- संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखे ..

पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिस तरह से व्यवहार महिलाओं के प्रति रहा है, वह शर्मसार करनेवाला है।

हाइलाइट्स

  • सीएम नीतीश के महिला एंकर के साथ व्यवहार पर भड़ी भाजपा विधायक।

  • सार्वजनिक मंच सीएम नीतीश ने एंकर के कंधे ऊपर रखा हाथ।

पटना, बिहार। एक महिला एंकर के प्रति बिहार के मुख्यमंत्री का व्यवहार अच्छा नहीं था। उन्हें अपने संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। एक कार्यक्रम के दौरान महिला एंकर के निजी स्थान में घुसपैठ करना अनुचित है। यह बात भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने शनिवार को कार्यक्रम के दौरान एक महिला एंकर के प्रति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार पर कही है।

पटना बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के लोगों के अभिभावक हैं। लेकिन पिछले कुछ महीने से जिस तरह से उनका व्यवहार महिलाओं के प्रति रहा है। वह शर्मसार करनेवाला है। पहले वह सदन में महिलाओं को लेकर आपत्तीजनक बयान देते हैं और दो दिन पहले उन्होंने महिला एंकर के करीब जाकर उनके कंधे पर हाथ रखा, वह कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है। सार्वजनिक मंच पर एक मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी हरकतें करने से देश में बिहार की छवि धूमिल हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने उनके साथ लंबे समय काम किया है। लेकिन, हाल के कुछ महीने में वह जिस तरह की हरकतें कर रहे हैं, वह उनकी दिमागी स्थिति को दर्शाता है। कहीं न कहीं राजद के साथ काम करने का दबाव उनको परेशान कर रहा है, जो इस तरह से बाहर आ रहा है।

किसी महिला के बिना इजाजत छूना गलत

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने इस दौरान विधानमंडल में मुख्यमंत्री के दिए बयान और एनडीए में महिला विधायक के साथ किए गए व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। श्रेयसी सिंह ने महिलाओं का सम्मान करते हैं, तो वह माफी मांगे और महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। किसी भी महिला के बिना इजाजत छूना गलत माना जाता है। यह बातें बचपन से ही सिखाई जाती है।

अलग अंदाज में सीएम नीतीश :

दरअसल, बीते दिन गुरुवार को नीतीश कुमार पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे जहां पशु संसाधन विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। जब सीएम पहुंचे तो महिला एंकर ने स्टेज पर नीतीश कुमार का वेलकम किया। इसी दौरान नीतीश कुमार महिला एंकर के नजदीक गए और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, "आपका भी अभिनंदन है"।

CM Nitish Kumar महिला एंकर के साथ
CM Nitish Kumar महिला एंकर के साथ Raj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com