CM पद की नीतीश और डिप्टी CM पद की तेजस्वी यादव ने ली शपथ
CM पद की नीतीश और डिप्टी CM पद की तेजस्वी यादव ने ली शपथSocial Media

बिहार के CM पद की नीतीश और डिप्टी CM पद की तेजस्वी यादव ने ली शपथ

बिहार में अब नीतीश और तेजस्वी के नेतृत्व की सरकार है। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

बिहार, भारत। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो चुका है और सत्ता में अब नई सरकार आ चुकी है।पाला बदलने के बाद अब आज बुधवार को जदयू नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बिहार के राज्यपाल ने राजभवन में दिलाई शपथ :

पटना में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। इस दौरान नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तो वहीं, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा- बिहार की जनता के लिए बहुत अच्छा हुआ है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। सब बहुत खुश हैं।

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज :

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए, इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर इशारे-इशारे में तंज कसते हुए कहा- 2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नही रहेंगे। जब नीतीश कुमार से प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा- मेरी कोई दावेदारी नहीं है। हमने जो भी निर्णय लिया है, अपने पार्टियों के साथियों के साथ लिया है।

हम निश्चित तौर पर विपक्ष को मजबूत करेंगे, जिनको लगता है विपक्ष खत्म हो जाएगा, तो हम लोग तो आ ही गए हैं विपक्ष में।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

आगे CM नीतीश कुमार ने यह बात भी कहीं कि, "हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं 2020 में मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहता था, लेकिन मुझ पर दबाव बनाया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने पर हम अलग हुए। बीते डेढ़ महीने से हम कोई बातचीत नहीं कर रहे थे। हमारे साथ गलत हो रहा था। 2020 के चुनाव में जदयू के साथ कैसा बर्ताव हुआ।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com