Rashtriya Lok Morcha : राष्ट्रीय लोक जनता दल का चुनाव आयोग ने बदला नाम, RLJD से हुई RLM

New Name of Upendra Kushwaha's Party :अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाह ने बताया कि, हमारा पुराना नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल आयोग के साथ पंजीकृत अन्य दलों के नामों के समान है, इसलिए हमें नाम बदलना होगा।
राष्ट्रीय लोक जनता दल का चुनाव आयोग ने बदला नाम
राष्ट्रीय लोक जनता दल का चुनाव आयोग ने बदला नामRaj Express

हाइलाइट्स

  • राष्ट्रीय लोक जनता दल का बदला नाम।

  • चुनाव आयोग ने कहा- एक जैसे नाम वाली कई पार्टियां।

New Name of Upendra Kushwaha's Party : पटना, बिहार। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) का नाम चुनाव आयोग ने बदल दिया है। चुनाव आयोग ने उनके द्वारा दिए गए "राष्ट्रीय लोक मोर्चा" (RLM) को मंजूरी देते हुए आयोग में पंजीकृत की है। इसकी जानकारी रविवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए दी है। इसके साथ ही सीएम नीतीश (Nitish Kumar) की एनडीए में वापसी और सीट बंटवारे के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया कि, राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) को अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जाना जाएगा। "चुनाव आयोग ने कहा कि हमारा पुराना नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल आयोग के साथ पंजीकृत अन्य दलों के नामों के समान है, इसलिए हमने 5-6 नए नाम दिए और राष्ट्रीय लोक मोर्चा नाम को मंजूरी दे दी गई है और हमारी पार्टी पंजीकृत हो गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पत्रकार वार्ता
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पत्रकार वार्ता Raj Express

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, सभी 40 लोकसभा सीटों पर बिहार में हमारी पार्टी की तैयारी है एनडीए में रहकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हर सीट पर मजबूत हम रहेंगे तब ही ना एनडीए को हर सीट पर मदद करेंगे, एनडीए में हम कितने सीटों पर लड़ेंगे यह बातचीत कर रहे हैं। जेडीयू से एनडीए में आया था, लेकिन नीतीश से मुझे दिक्कत नहीं। हम खुद चाहते थे वह महागठबंधन से अलग हो जाएं। तनाव में सीएम नीतीश वहां थे असहज थे उनके चेहरे से झलकता था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com