Saran News: गायत्री यज्ञ कार्यक्रम स्थल पर मची भगदड़
Saran News: गायत्री यज्ञ कार्यक्रम स्थल पर मची भगदड़RE

Saran News: गायत्री यज्ञ कार्यक्रम स्थल पर मची भगदड़, मामले में दो महिलाओं की मौत- 3 अन्य लोग घायल

बिहार के सारण जिले से खबर आई है कि, परसा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को गायत्री यज्ञ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई।

हाइलाइट्स-

  • बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर आई सामने।

  • सारण जिले में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम स्थल पर मची भगदड़।

  • मामले में दो महिलाओं की मौत- तीन अन्य लोग घायल।

सारण, बिहार। बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को गायत्री यज्ञ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे ने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मस्तीचक गांव में अखंड ज्योति आंख अस्पताल के समीप गायत्री परिवार के द्वारा 31 अक्टूबर से यज्ञ का प्रारंभ किया गया है। आज यज्ञ स्थल का गेट खुलने के दौरान वहां भगदड़ मच गई। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटनास्थल पर सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला सहित परसा, दरियापुर, सोनपुर पुलिस मौके पर उपस्थित होकर यज्ञ को सम्पन्न कराने का काम कर रही है।

इस भगदड़ में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र से यज्ञ में शामिल होने आई दो महिला रामकली देवी (60) और पार्वती देवी (55) की दबकर मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताते चलें कि, इससे पहले गोपालगंज में भी दुर्गा पूजा मेले के दौरान ऐसा ही हादसा हुआ था। 23 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बेकाबू हो गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com