5 राज्यों के चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान
5 राज्यों के चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलानSocial Media

मिशन 2022 के लिए BJP ने फूंका चुनावी बिगुल-5 राज्यों के चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान

BJP ने आज 5 चुनावी राज्‍यों के चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर मिशन 2022 के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। यहां देखें चुनाव प्रभारियों के नाम की लिस्ट...

दिल्‍ली, भारत। अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारी शुरू कर दी है और आज बुधवार को BJP ने 5 चुनावी राज्‍यों के चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर मिशन 2022 के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

चुनाव प्रभारियों की सूची :

साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है।

  • उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया है, जबकि सह प्रभारी की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदजाले, कैप्टन अभिमनयु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को दी गई है।

  • उतराखंड की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी गई है। उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

  • पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • गोवा में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रभारी किया गया और सह प्रभारी के लिए जी. किशन रेड्डी व श्रीमति दर्शना जर्दोश के नाम का ऐलान किया है।

  • मणिपुर का प्रभार केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को सौंपा गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि, अगले साल 2022 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उनमें से 4 राज्‍यों में भाजपा की ही सरकार है। दरअसल, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा शासित सरकार है, बल्कि एक राज्‍य पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। इसके अलावा इन चुनावी राज्‍यों में चुनाव कब है, तो अनुमान लगाए जा रहे हैं कि, चुनाव आयोग 2022 में मार्च और अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव आयोजित करा सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com