भाजपा उत्तर प्रदेश के 19 वें अध्यक्ष चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन की ओर से स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
भाजपा उत्तर प्रदेश के 19 वें अध्यक्ष चुने गए
भाजपा उत्तर प्रदेश के 19 वें अध्यक्ष चुने गएSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने प्रमाण पत्र दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। इसी कारण स्वतंत्र देव सिंह के नाम की घोषणा करता हूं। इससे पहले राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के मनोनयन का प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ ने रखा था।

उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा प्रदेश परिषद की पहली बैठक को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि

यह सुख का नहीं त्याग तपस्या का पद है। जहां बूथ अध्यक्ष का पसीना बहेगा, वहां मेरा खून बहेगा। मंडल अध्यक्ष का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद मिले न मिले लेकिन दायित्व बोध हमेशा बना रहता है, दायित्व बदलते भी रहते हैं। भाजपा कार्यकर्ता तपस्वी हैं। पद मिले न मिले, वे तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे। वंदे मातरम के लिए जीवन कुर्बान कर सकते हैं। कार्यकर्ता स्वतंत्र देव सिंह से तो नाराज हो सकते हैं लेकिन कमल से नहीं क्योंकि यह राष्ट्र के साथ धोखा होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

आप सभी ने स्वतंत्र देव सिंह की कार्य पद्धति को देखा है। यह आगे भी वैसे ही काम करते रहेंगे। अपनी टीम को साथ लेकर चलने की इनमें अद्भुत प्रतिभा है। पार्टी को इसका हर जगह पर लाभ मिला है। उत्तर प्रदेश के हर कोने से अच्छी तरह से परिचित स्वतंत्र देव सिंह आगे भी पार्टी की हर गतिविधि को ऐसे ही बढ़ाते रहेंगे। स्वतंत्र देव सिंह के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी और कहा उनके नेतृत्व में भाजपा का प्रदेश संगठन और सक्रिय व धारदार होगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com