कोरोना की चपेट में आने से BJP सांसद अशोक गास्ती का निधन

कोरोना के चलते कई दिग्गज लोगों का भी निधन हुआ है। इन्हीं लोगों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का नाम भी शामिल हो गया है।
BJP MP Ashok Gasti dies due to Corona
BJP MP Ashok Gasti dies due to CoronaSocial Media

राज एक्सप्रेस। पूरी दुनिया सहित भारत में भी कोरोना का आंकड़ा बहुत ही तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। पूरे देश में कई राज्य ऐसे भी है जिनमें कोरोना के मामलों का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली और उतर प्रदेश जैसे राज्य भी शामिल है। इसके अलावा इस वायरस की चपेट में आ कर मरने वालों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच चुकी है। मरने वालों में बड़े से बड़ा दिग्गज नेता और अभिनेता भी शामिल हैं। वहीं, अब कोरोना की चपेट में आने से एक BJP के सांसद के निधन होने की खबर सामने आई है।

BJP सांसद अशोक गास्ती का निधन :

दरअसल, देश में जिसपर कोरोना का प्रकोप मड़राता है वह उसकी चपटे में आने से बच नहीं पाता है। कोरोना के चलते कई दिग्गज लोगों का भी निधन हुआ है। इन्हीं लोगों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, BJP सांसद अशोक गास्ती का कोरोना के चलते गुरुवार को निधन हो गया है। बता दें, कर्नाटक के रायचूर जिले में BJP को संगठिन और मजबूत बनाने का श्रेय गास्ती को ही जाता है। वह मात्र 18 साल की उम्र से BJP से जुड़ गए थे। वह कर्नाटक में BJP के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

बेंगलुरु के अस्पताल में थे भर्ती :

बताते चलें, राज्यसभा के BJP सांसद अशोक गास्ती के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें गास्ती को बेंगलुरु के मणीपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 15 दिनों से अस्पताल में ही भर्ती थी। इलाज के दौरान ही उनकी गुरुवार को मृत्यु हो गई। बता दें, उनकी उम्र 55 वर्ष थी। सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता अशोक गास्ती इसी साल कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

कई लोगों ने ट्वीट कर प्रकट किया शोक :

अशोक गास्ती राज्यसभा के BJP सांसद होने के साथ ही पेशे से वकील भी थे। गास्ती नाई समुदाय से जुड़े हुए थे। वह रायचूर जिला के रहने वाले थे। अशोक गास्ती के निधन के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई लोगों ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com