राजस्थान में फोन टैपिंग मुद्दे पर BJP ने पूछे 5 सवाल
राजस्थान में फोन टैपिंग मुद्दे पर BJP ने पूछे 5 सवालTwitter

राजस्थान में फोन टैपिंग मुद्दे पर BJP ने पूछे 5 सवाल-CBI जांच की मांग की

राजस्थान राजनीतिक ड्रामे के बीच संबित पात्रा ने कहा-राजस्थान में तथाकथित बनाम प्रत्यक्ष का मामला है। साथ ही CBI जांच की मांग करते हुए 5 बड़े सवाल किए और कांग्रेस से जवाब मांगें हैं।

राजस्थान, भारत। राजस्थान में सियासी ड्रामा पल-पल में नया मोड़ ले रहा है। अब राजस्थान फोन टैपिंग का मु्द्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांन्‍फेंस कर अपने संबोधन में राजस्थान में कांग्रेस के राजनीतिक ड्रामे का जिक्र कर सीबीआई जांच की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, राजस्थान में कांग्रेस का राजनीतिक ड्रामा हम देख रहे हैं। ये षड़यंत्र, झूठ फरेब और कानून को ताक पर रखकर कैसे काम किया जाता है, उसका मिश्रण है। वहां जो राजनीतिक नाटक खेला जा रहा है, वो यहीं मिश्रण है। राजस्थान की सरकार 2018 में बनी, अशोक गहलोत जी मुख्यमंत्री बनें, उसके बाद एक कोल्ड वॉर की स्थिति कांग्रेस पार्टी की सरकार में बनी रही। कल अशोक गहलोत जी ने स्वयं मीडिया के सामने आकर कहा है कि 18 महीने से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में वार्तालाप नहीं हो रही थी।

कांग्रेस के घर की लड़ाई सड़क पर पहुंची :

संबित पात्रा ने कहा कि, राजस्थान में तथाकथित बनाम प्रत्यक्ष का मामला है। हाईकमान से लड़ाई हाईकोर्ट तक पहुंची है, कांग्रेस के घर की लड़ाई सड़क पर पहुंच गई है। वहीं, सीबीआई जांच की मांग करते हुए बीजेपी की ओर से संबित पात्रा ने 5 बड़े सवाल किए और कांग्रेस से जवाब मांगा हैं, जो इस प्रकार है-

  • क्या राजस्थान में फोन टैपिंग की गई और अगर हां, तो क्या राज्य सरकार ने मानक प्रक्रिया का पालन किया।

  • भाजपा इस पूरे प्रकरण का CBI द्वारा जांच की मांग करती है।

  • क्या एसओपी फॉलो हुआ, फोन टेपिंग इत्यादि किया गया?

  • क्या सभी राजनीतिक पार्टी के सभी लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है?

  • इसको लेकर CBI द्वारा तत्कालीन जांच हो।

इस दौरान संबित पात्रा ने आगे ये भी पूछा- "क्या अप्रत्यक्ष रूप से क्या राजस्थान में इमरजेंसी लगा दी गई है? कांग्रेस का फोन टेपिंग को लेकर इतिहास भी है, चिदंबरम और प्रणब को देखा था। कैसे बगिंग कांड सामने आया था...क्या कांग्रेस द्वारा वही इतिहास आज दोहराया जा रहा है?"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com