भाजपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
भाजपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शनSocial Media

भीलावल भुट्टो के खिलाफ भाजपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

भारत: भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार को पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।

भारत: भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार को पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलवाला भुट्टो के संयुक्तरास्त में प्रधामंत्री मोदी को कसाई के देने और भारत के खिलाफ गलत बातें कहने के विरोध में राष्ट्रियवापी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कल दिल्ली में पाकिस्तानी एंबेसी के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य को अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हुआ था।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्यSocial Media

भाजपा की प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी ने कहा की "भुट्टो के बयान से उनका दिमागी दिवालियापन दिखता है। उनके यह बयान का उद्देश्य सिर्फ दुनिया को असल मुद्दे जैसे पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था,पाकिस्तान में अराजकता, सेना में बढ़ते मतभेद और आतंकवादियों को पनाह देने से ध्यान भटकाना हैं।भारतीय जनता पार्टी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान को बेहद अपमानजनक और शर्मनाक बताया है।

भाजपा ने आगे बताया की वह देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेंगे और विदेश मंत्री एवं पाकिस्तानी झंडे का पुतला फुकेंगे। बतादे की पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर कहा था, वह गुजरात 2002 दंगो के कसाई है और भारत खुद आतंकवादियों को पनाह देता है। जिस पर भारत विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी उन्हे करारा जवाब दिया था की जो लोग ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में ही छुपा कर झूठ बोला करते थे और जो खुद आतंकवादियों को पनाह देते है उनको भारत पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं हैं।

पाकिस्तानी मंत्री बिलवाला भुट्टो
पाकिस्तानी मंत्री बिलवाला भुट्टो Social Media

विदेश मंत्रालय ने की इसकी कड़ी निन्दा

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर बिलावल भुट्टो की कड़ी निन्दा की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान 'असभ्यता' से पूर्ण है। पाकिस्तान को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। बिलावल भुट्टो की ये टिप्पणियां पाकिस्तान के लिए भी एक नया निचला स्तर है। पाक के विदेश मंत्री स्पष्ट रूप से 1971 के आज के दिन को भूल गए हैं, जो जातीय बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ पाकिस्तानी शासकों द्वारा किए गए नरसंहार का प्रत्यक्ष परिणाम था।

मंत्रालय ने आगे कहां की पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन को एक शहीद मानता है। इतना ही नहीं, लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों की पनाहगाह भी है। कोई अन्य देश 126 संयुक्त राष्ट्र नामित आतंकवादी और 27 संयुक्त राष्ट्र नामित आतंकवादी संस्थाओं का संचालन हो रहा हो।

भारत विदेश मंत्री एस. जयशंकर
भारत विदेश मंत्री एस. जयशंकरSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com