देश में अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ा रहे चिंता- इन राज्यों में मिले इतने केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने आज ब्लैक फंगस के किस राज्‍य में कितने केस मिले हैं, इस बारे में जानकारी साझा की...
देश में अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ा रहे चिंता- इन राज्यों में मिले इतने केस
देश में अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ा रहे चिंता- इन राज्यों में मिले इतने केसSyed Dabeer Hussain - RE

दिल्‍ली, भारत। देशभर में महामारी कोरोना ने पहले ही परेशान कर रखा है और इसी बीच देशभर में अब ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) का कहर चिंता बढ़ाने लगा है। अब तक कई राज्यों से इसके मामले सामने आ चुके हैं। तो वहीं, आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 27वीं बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ब्लैक फंगस के किस राज्‍य में कितने केस हैं, इस बारे में जानकारी साझा की।

18 राज्यों में ब्लैक फंगस के 5,424 मामले दर्ज :

म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस को कई राज्यों की सरकारें महामारी यानी गंभीर रोग घोषित कर रही हैं। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने बताया- आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं।

5,424 मामलों में से 4,556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था और 55% मरीज़ों को डायबिटीज था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ये भी बताया कि, ''देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं। देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है, ये राज्य हैं-

कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप।

बता दें कि, कोरोना की दूसरी लहर धीमी होती जा रही है और यह भी कहा जा रहा है कि, कोरोना की दूसरी लहर की पीक पार हो गई है और मामले लगातार नीचे आ रहे हैं। आज देश में पिछले 24 घंटे के दौरान दर्ज मामले इस प्रकार हैं।

  • पिछले 24 घंटे में कोविड के नए केस- 2,22,315

  • कोविड के कारण हुई मौतें- 4,454

  • कोविड से अब तक कुल मामले - 26,75,2447

  • कोविड के कुल एक्टिव मामले - 27,20,716

  • 24 घंटे में रिकवरी - 3,02,544

  • 24 घंटों में टेस्टिंग - 19,28,127

  • पॉजिटिविटी रेट : 11.53%

  • 24 घंटों में वैक्सीनेशन - 9,42,722

  • अब तक कुल वैक्सीनेशन - 19,60,51,962

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com