असम : जोरहाट की ब्रह्मपुत्र नदी में जहाज से टकरा कर डूबी नाव

आज असम के जोरहाट जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे के जहाज से टकरा कर एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में डूब गई। इस हादसे के दौरान में जहाज और नाव दोनों में सेकड़ों लोग बैठे थे।
असम : जोरहाट की ब्रह्मपुत्र नदी में जहाज से टकरा कर डूबी नाव
असम : जोरहाट की ब्रह्मपुत्र नदी में जहाज से टकरा कर डूबी नावSocial Media

असम, भारत। एक तरफ भारत के राज्य कोरोना का कहर झेल रहे हैं। वहीं, भारत में अन्य अलग गंभीर परिस्थितियां भी देखने को मिल रही हैं। इन परिस्थितियों में चाहें भारत में आई प्राकृतिक आपदा हो या फिर कोई गंभीर दुर्घटना। देश में गंभीर हादसे भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, हर दिन किसी न किसी राज्य से किसी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ ही रही हैं। ऐसे हालातों के बीच आज असम के जोरहाट जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे के जहाज से टकरा कर एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में डूब गई।

NDRF की टीम ने शुरू किया बचाव कार्य :

दरअसल, देश में पहले ही कई तरह की बिमारियों और बारिश का कहर जारी है। ऐसे में आज असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक जहाज और यंत्र चालित नाव के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 120 लोगों से सवार नाव डूब गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर पहुंची और बचाव का कार्य शुरू किया। हालांकि, टीम कई लोगों को नदी से बाहर निकालने में सफल रही, लेकिन अब भी कई लोगों की तलाश जारी है। यदि जिन लोगों की तलाश की जा रही है, वह नहीं मिले तो बड़ी संख्या में जनहानि होने की आशंका है। बता दें, यह हादसा जोरहाट जिले के निमातीघाट के पास हुआ है।

वायरल हो रहा वीडियो :

खबरों की मानें तो, जहाज और नावों को मिलाकर देखे तो दोनों में करीबन 120 लोग सवार थे। NDRF की टीम द्वारा फिलहाल 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है और बाकी के लोगों की तलाश जारी है। इस घटना को कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। जिसे लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में नावों में टक्कर होने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कई लोग जो तैरना जानते थे, वे मशक्कत करके खुद की जान बचाते हुए भी नजर आए। इतना ही नहीं सबसे दर्दनाक तो यह था कि, कई लोग पानी में गिरने के कुछ ही देर में डूब गए।

असम के CM ने घटना की पुष्टि :

बताते चलें, इस घटना के बाद असम के CM हेमंता बिस्वा सरमा ने घटना का जायजा लेने के बाद घटना की पुष्टि की। साथ ही वह कल निमातीघाट का दौरा करने भी पहुचेंगे। CM सरमा ने इस घटना को लेकर कहा कि, 'जोरहाट के निमती घाट के पास हुए दुखद नाव हादसे से मैं आहत हूं। मैंने माजुली और जोरहाट के प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मैंने होम मिनिस्टर अमित शाह से भी बात की है और घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने पूरा अपडेट लिया है और कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद किसी भी वक्त मुहैया कराई जाएगी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com