Breaking News Live Update
Breaking News Live UpdateRaj Express

Breaking News Live Updates : आईएनएस विक्रांत: 2300 कमरे और 42800 टन वजनी जहाज पहली यात्रा पर चेन्नई पहुंचा

Breaking News : दिल्ली पुलिस का कहना है, "हमें दोनों तरफ से शिकायत मिली है. हम शिकायतों की जांच कर रहे हैं, पुलिस को तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

आईएनएस विक्रांत जहाज पहली यात्रा पर चेन्नई पहुंचा: 

चंन्नई । भारतीय नौसना का स्वदेश निर्मित आईएनएस विक्रांत जहाज अपनी पहली यात्रा पर चेन्नई पहुंचा है। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय बताया कि जहाज विशानापट्टनम में आयोजित मिलान-24 में सफलतापूर्वक भाग लेने के बाद चेन्नई पहुंचा। जहाज को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है उसे भारतीय नौसेना में दो सितंबर 2022 को शामिल किया गया था। जहाज का भार 42800 टन है और यह 262.5 मीटर लंबा है। जहाज में 2300 कमरे हैं। जहाज का नेतृत्व कैप्टन बीरेन्द्र एस. बैंस ने किया।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में धमाका, कई लोग घायल

बेंगलुरू। शहर के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी आग में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्रिकेटर MS धोनी और उनकी पत्नी साक्षी प्री-वेडिंग समारोह के लिए पहुंचे जामनगर

Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding : गुजरात। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे।

Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding : शीर्ष शटलर साइना नेहवाल और उनके पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे।

Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding : अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे।

Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding : अभिनेत्री अनन्या पांडे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचीं।

Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding : अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे।

Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding : अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेत्री करिश्मा कपूर परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे।

Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचीं।

Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding : अभिनेता वरुण धवन अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे।

RJD विधायक भरत बिंद आज पटना में NDA में हुए शामिल

पटना। भभुआ विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक भरत बिंद आज पटना में एनडीए में शामिल हो गए। एनडीए में शामिल होने पर भरत बिंद ने कहा, मैं शामिल होना चाहता था इसलिए आ गया... सब लोग अपनी पार्टी ठीक से चला रहे हैं। मुझे इनकी नीतियों पर भरोसा है इसलिए आ गया।

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक Bill Gates ने आरोग्य वन का किया दौरा

गुजरात। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आरोग्य वन, केवडिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, जब भी मैं आता हूं, भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और नवाचार भी बढ़ रहा है जो न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए अच्छा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रमुख चीजों पर ध्यान केंद्रित किया है।

Mahadev Satta App Case : महादेव सट्‌टा ऐप का मेन ऑपरेटर भोपाल में गिरफ्तार

Mahadev Satta App Case : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल ED ने महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल मे गिरफ्तार किया है। भोपाल ईडी तलरेजा को आज रायपुर ईडी को सौंप सकती हैं।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के सबसे बड़े दुश्मन - PM मोदी

PM Modi Jharkhand Visit : धनबाद, झारखंड। सार्वजनिक रैली में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं...उत्तर कर्णपुरा के बिजली संयंत्र की आधारशिला पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी'' उसके बाद कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार सत्ता में आई और यह परियोजना बंद हो गई... 2014 में मैंने इस परियोजना को पुनर्जीवित करने की गारंटी दी थी।

विजयवाड़ा-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में 3 लोगों की गई जान

बोंथापाडु, आंध्र प्रदेश। विजयवाड़ा-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया है इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पीड़ितों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रक्षा मंत्रालय ने एलएंडटी डिफेंस के साथ दो अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर

दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में एलएंडटी डिफेंस के साथ दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।

छत्तीसगढ़ के बालोद और कोरबा में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि के घर ED का छापा

Chhattisgarh ED Raid : छत्तीसगढ़ के कोरिया, बालोद और कोरबा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दस्तक दी है। रेस्ट हाउस में रह रहे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ राधेश्याम मिर्झा बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास पर टीम पहुंची है।

उत्तरप्रदेश में हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, 10 मार्च तक योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। यूपी कैबिनेट में अभी 8 मंत्रियों के लिए जगह खाली हैं ऐसे में माना जा रहा है 5-6 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा नए मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी से भी दो-तीन नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी आज जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की सूची

Lok Sabha Election BJP Candidate List 2024 : दिल्ली। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर देर रात बैठक की, जिसके बाद भाजपा ने 100 लोकसभा उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है। पहली सूची आज घोषित होने की उम्मीद है। मध्‍य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, फग्गन सिंह कुलस्ते, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामों की चर्चा तेज।

PM मोदी ने झारखंड में किया रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास

PM Modi Jharkhand Visit : झारखंड। पीएम मोदी ने झारखंड में 17,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बादामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा (दैनिक) और शिवपुर स्टेशन से लंबी दूरी की मालगाड़ी शामिल है।

PM मोदी झारखंड पहुंचे, 35,700 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

PM Modi Jharkhand Visit : पीएम मोदी 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए झारखंड पहुंचे

Punjab Budget Session 2024 : पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

Punjab Budget Session 2024 : पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु होगा। बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष द्वारा युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत और किसान आंदोलन को लेकर हंगामा किया जायेगा।

वित्त मंत्री आतिशी आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण कॉपी करेंगी पेश

दिल्ली। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी आर्थिक सर्वेक्षण कॉपी के साथ दिल्ली विधानसभा पहुंचीं। वह आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने वाली हैं।

MVA लोकसभा सीट-बंटवारे का समझौता अंतिम, घोषणा जल्द : संजय राउत

दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, ''सीट बंटवारे पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है। जल्दी ही घोषणा होगी।

कांग्रेस हाईकमान जो भी कहें लेकिन हिमाचल प्रदेश में चीजें व्यवस्थित नहीं - LOP जयराम ठाकुर

शिमला। हिमाचल प्रदेश के एलओपी, जयराम ठाकुर ने कहा, उनके (6 कांग्रेस विधायकों के) अयोग्य ठहराए जाने के बाद, यह कहा जा रहा है कि अगर वे वापस आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। इससे बड़ा कोई मजाक नहीं हो सकता है। शायद सीएम को साफ समझ नहीं आ रहा कि क्या कहा जा रहा है। अब ऐसे हालात हैं कि उन्हें डर लग रहा है कि सरकार चली जाएगी, विधायक उनका साथ छोड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक हालात ऐसे हैं कि (कांग्रेस) हाईकमान जो भी कहें लेकिन चीजें अभी तक व्यवस्थित नहीं हुई हैं।

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे है।

Paytm और PPBL ने विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को बंद करने पर जताई सहमति

दिल्ली। पेटीएम ने शुक्रवार को बयान जारी किया है जिसमें बताया है कि, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Paytm) और PPBL ने पारस्परिक रूप से विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को बंद करने पर सहमति व्यक्त की है।

Paytm का बयान
Paytm का बयान Raj Express

JNU में हुए हंगामे में तीन लोग घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एबीवीपी और वाम समर्थित छात्र समूहों के बीच झड़प हो गई। यह हंगामा कथित तौर पर स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर हुआ था। दिल्ली पुलिस का कहना है, "हमें दोनों तरफ से शिकायत मिली है. हम शिकायतों की जांच कर रहे हैं, पुलिस को तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com