दिल्‍ली में CM येदियुरप्पा की नड्डा से मुलाकात- इस मुद्दे पर की चर्चा

दिल्ली के दौरे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पहुंचे और उनके मुलाकात की।
दिल्‍ली में CM येदियुरप्पा की नड्डा से मुलाकात- इस मुद्दे पर की चर्चा
दिल्‍ली में CM येदियुरप्पा की नड्डा से मुलाकात- इस मुद्दे पर की चर्चाTwitter

दिल्‍ली, भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली के दौरे पर है, इस दौरान वे आज 17 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पहुंचे और उनके मुलाकात की।

मुलाकात के बाद बोले येदियुरप्पा :

BJP अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मिलने के बाद कर्नाटक के CM बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा- हमने देश और राज्य में पार्टी का विकास कैसे करे और कर्नाटक में पार्टी के विकास पर विस्तार से चर्चा की। मेरे बारे में उनकी बहुत अच्छी राय है। मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने ट्वीट कर भी बताया- आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी से मुलाकात की। 2023 के आम चुनावों से पहले कर्नाटक में पार्टी की संभावनाओं को और मजबूत करने सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह से भी हुई येदियुरप्पा की मुलाकात :

इसके अलावा दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है।

इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज :

इसके आज शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए यह भी कहा कि, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल, दिल्‍ली स्थित कर्नाटक भवन में बीएस येदियुरप्पा ने क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया इस सवाल का जवाब देते हुए पत्रकारों से कहा, ”बिल्कुल भी नहीं, अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है।''

इसी के एक दिन पहले शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना समेत राज्य के लंबित कार्यों पर चर्चा की थी। तो वहीं, मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात से पहले कहा था, ”अगर मंत्रिमंडल में फेरदबल या विस्तार पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई चर्चा होती है तो मैं आपको बताऊंगा।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com