राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मुंबई में बुलडोजर कार्रवाई
राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मुंबई में बुलडोजर कार्रवाईSocial Media

राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मुंबई में बुलडोजर कार्रवाई, माहिम में दरगाह के पास अवैध हिस्से को तोड़ा गया

MNS प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच 'दरगाह' के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया।

मुंबई, भारत। उत्तर प्रदेश की तरह ही मुंबई में भी आज बुलडोजर की कार्रवाई की गई। मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच 'दरगाह' के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया। बता दें, MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कल आरोप लगाया था कि, यहां अवैध रूप से एक दरगाह का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच 'दरगाह' के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया। इसे लेकर कर अब कई बयान सामने आये हैं।

बता दें कि, MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कल आरोप लगाया था कि, यहां अवैध रूप से एक दरगाह का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच 'दरगाह' के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया। मुंबई नगर निगम की अतिक्रमण रोधी टीम माहिम के विवादित मजार स्थल में घुस गई है। नगर निगम के कई कर्मचारियों और जेसीबी को भी माहिम किनारे लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कल राज ठाकरे की चेतावनी के बाद से ही माहिम के समुद्र तट के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बंदोबस्ती बढ़ा दी गई थी। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने अवैध निर्माण की जांच का आदेश देकर पुलिस टीम भेज दी थी। जिलाधिकारी ने तत्काल अवैध निर्माण हटाने का आदेश दे दिया था। इसके बाद बीएमसी के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आज सुबह अवैध रूप से तैयार किए जा रहे अवैध दरगाह पर कार्रवाई पूरी की।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि, मजार को छुआ नहीं जाएगा। कल राज ठाकरे की चेतावनी के बाद से ही माहिम के समुद्र तट के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बंदोबस्ती बढ़ा दी गई थी। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने अवैध निर्माण की जांच का आदेश देकर पुलिस टीम भेज दी थी। जिलाधिकारी ने तत्काल अवैध निर्माण हटाने का आदेश दे दिया था।

राज ठाकरे ने दी थी चेतावनी:

जानकारी के लिए बता दें कि, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को मुंबई की अपनी रैली में एक वीडियो दिखाया था। इस वीडियो में माहिम समुद्री तट पर एक दरगाह का निर्माण होता दिख रहा था। राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा था कि, मुंबई में एक नया हाजी अली तैयार हो रहा है। एक महीने के भीतर अगर इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वहीं पर सबसे बड़ा गणपति मंदिर बनवाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com