By Election Results 2023
By Election Results 2023 Raj Express

By Election Results 2023: 6 राज्यों के उपचुनाव के परिणाम, जानें कहां कौन सी पार्टी ने मारी बाजी

By Election Results 2023: छह राज्यों की 3 सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है, जबकि कांग्रेस-टीएमसी और झामुमो ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।

By Election Results 2023: देश के  6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव के परिणाम आज सामने आ गए है। दरअसल, सभी सीटों के चुनावों की गिनती आज शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी और अब तक के रूझानों में कुछ जगहों पर भाजपा को करारा झटका लगा हैै।

अब तक के उपचुनाव का परिणाम के अनुसार, छह राज्यों की 3 सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है, जबकि कांग्रेस-टीएमसी और झामुमो ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।

  • बागेश्वर (उत्तराखंड) उपचुनाव में भाजपा की पार्वती दास ने जीत हासिल की।

  • तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय ने धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल) उपचुनाव जीता।

  • डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झारखंड की मंत्री बेबी देवी की जीत हुई।

  • यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में अबतक 25 राउंड की मतगणना के अनुसार, सपा उम्मीदवार 97 हजार 544 मत मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 63 हजार 772 मत मिले हैं।

  • केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 37719 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 80144 मत मिले। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 42425 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6558 वोट मिले।

  • बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मारी है।

उपचुनाव के रूझानों पर आई प्रतिक्रिया-

घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा- घोषी की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं। विपक्ष वाले जब हारते हैं तो EVM का दोष देते हैं लेकिन अब तो यह प्रमाण हो गया है कि EVM सही है।

तो वहीं, उपचुनाव परिणाम पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि उपचुनावों में हमें ऐसी जीत मिलेगी। हमे ये जीत फूट डालने की राजनीति के खिलाफ मिली है... वोटों के अंतर से पता चल रहा है कि लोगों का हमारी पार्टी पर कितना भरोसा है। ये परिणाम एक दिशा दिखाती है। ये त्रिपुरा के लिए बहुत बड़ी बात है।"

उत्तर बंगाल पूरी तरह से हमारे साथ है, धूपगुड़ी में यह भाजपा की सीट थी और हमने चुनाव जीता। मैं धुपगुड़ी के सभी लोगों को बधाई देती हूं और साथ ही जहां भी भाजपा हारी और INDIA पार्टी जीती मैं उन सभी को बधाई देती हूं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं, उन्होंने लगातार भाजपा पर अपना भरोसा बना रखा। हम प्रतिबद्ध होकर बागेश्वर में विकास को आगे बढ़ाएंगे:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com