गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर कैंटर और स्कार्पियो की टक्कर में गई 5 की जान, UP CM ने जताया दुःख

आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत कैंटर और स्कार्पियो आमने सामने से टकरा गई।
गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर कैंटर और स्कार्पियो की टक्कर में गई 5 की जान
गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर कैंटर और स्कार्पियो की टक्कर में गई 5 की जानSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। भारत में जैसे-जैसे राज्यों में कोरोना का कहर कम होता नजर आ रहा है। वैसे-वैसे ही भारत अन्य अलग गंभीर परिस्तिथियों का शिकार होता जा रहा है। इन परिस्तिथियों में चाहें भारत में आई प्राकृतिक आपदा जैसे भाड़-भूकंप हो या फिर कोई गंभीर दुर्घटना। इस साल के इन कुछ महीनों में एक बार फिर इतना कुछ भारत को देखना पड़ रहा है। ऐसे हालातों में उत्तर प्रदेश के गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे से आज मंगलवार को हुआ एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस हादसे के तहत कैंटर और स्कार्पियो आमने सामने से टकरा गई।

हादसे में गई 5 की जान :

दरअसल, देश में आये दिन सड़क हादसों की खबरे सामने आती रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे के बराल गांव के पास से एक और सड़क हदसा होने की खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो इस हादसे के तहत बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक स्कॉर्पियो और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। मरने वालो में 2 बच्चे भी शामिल थे। जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार जाकर राजमार्ग पर खड़े एक कैंटर से टकरा गई।

जिलाधिकारी ने बताया :

बताते चलें, इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर जिलाधिकारी सी.पी सिंह ने बताया कि, 'तीर्थयात्रियों को ले जा रही स्कॉर्पियो कार बुलंदशहर मेरठ राजमार्ग पर खड़े कैंटर से सुबह लगभग साढ़े चार बजे टकरा गयी। यह घटना राजमार्ग संख्या 235 पर बुलन्दशहर के बराल गांव के पास हुयी। मृतक एवं घायलों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।' इस दर्दनाक दुर्घटना में मरने वालो में एक महिला और दो बच्चों और दो पुरुष शामिल है। घायल लोगों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान :

इस हादसे में शवों की पहचान 3 साल के हार्दिक माहोर, 5 साल के वंश माहोर पुत्र हरेन्द्र, निवासी देवीपुरा बुलंदशहर, 21 साल की शालू पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुर बुलंदशहर, 25 साल के हिमांशु अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल, निवासी आवास विकास, बुलंदशहर और शिकोहाबाद निवासी 22 साल के पारस पुत्र ओम प्रकाश के नाम से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित अन्य वरष्ठि प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

UP CM ने जताया दुःख :

इस दुर्घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ को मिलने पर उन्होंने इस घटना के प्रति दुःख व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com