उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड, भारत। भारत में इन दिनों एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते नजर आने लगे हैं। इसी दौरान भारत अन्य अलग गंभीर परिस्थितियों से भी हर दिन गुजर रहा है। देश में हर दिन कई कारणों से मौतों का सिलसिला जारी है। कभी भारत में आई किसी प्राकृतिक आपदा जैसे तेज बारिश, बाढ़ या भूकंप के चलते तो कभी कोई गंभीर सड़क दुर्घटना के चलते। ऐसे हालातों के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक और बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि, 2 लोगों के घायल होने की खबर है।
कार के खाई में गिरने से 4 की मौत :
दरअसल, उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वहां से हर दिन सड़क हादसों की खबरे सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस कार में सवार टोटल 6 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य 2 घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। घायल हुए यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। यह हादसा आज 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है।
पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक ने बताया :
पिथौरागढ़ थाना के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया है कि, 'इस घटना के तहत डीडीहाट-कुनीगांव मार्ग पर पांकती के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। यह कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चारों महिलाएं शामिल है। मृतकों की पहचान डीडीहाट के कुनीगांव की रहने वाली 90 वर्षीय देवकी देवी, 51 वर्षीय आशा बसेरा, 53 वर्षीय तुलसी देवी और बागेश्वर जिले के मंडलसेरा गांव की निवासी तारा देवी (50) के टूर पर हुई है। यह सभी महिलाएं एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं।'
घायल महिलाओं को किया भर्ती :
बताते चलें, इस दुर्घटना का शिकार हुई कार से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है अन्य दो घायल महिलाओं को पिथौरागढ़ के ही एक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।