UP : बलरामपुर में कार पलटकर तालाब में गिरी, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ गई है। इस हादसे के तहत शुक्रवार को एक कार पलटकर तालाब में गिर गई। जिससे 6 लोगों की जान चली गई।
UP : बलरामपुर में कार पलटकर तालाब में गिरी, 6 की मौत
UP : बलरामपुर में कार पलटकर तालाब में गिरी, 6 की मौत Social Media

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। भारत में जैसे-जैसे राज्यों में कोरोना का कहर कम होता नजर आ रहा है। वैसे-वैसे भारत अन्य अलग गंभीर परिस्थितियों का शिकार होता जा रहा है। आये दिन देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आरही हैं। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से भी एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ गई है। इस हादसे के तहत शुक्रवार को एक कार पलटकर तालाब में गिर गई। जिससे 6 लोगों की जान चली गई।

दुर्घटना में 6 लोगों की मौत :

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में शुक्रवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे के तहत एक कार पलट कर सड़क के किनारे बने छोटे से तालाब में जा गिरी। यह हादसा बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के पास हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में कार चालक भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और मृत लोगों को तालाब से बाहर निकाला।

देवी पाटन मंदिर जा रहा था परिवार :

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'कार में सवार सभी लोग बच्चे के जन्मदिन पर देवी पाटन मंदिर जा रहे थे। बाइक को बचते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई और कार में सवार छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह हादसा महाराजगंज तराई के लोहकवा गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चलते यह कार तालाब में गिर गई। हादसे का शिकार हुई कार स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया :

पुलिस ने बताया, 'इन सभी को ग्रामीणों की मदद से तालाब से निकालकर तुरंत ही जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया।' डॉक्टर अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि, 'यह सभी लोग मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।' इस हादसे में मरने वालों की पहचान 12 वर्षीय उत्‍कर्ष, उसके पिता 38 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह, मां 35 वर्षीय स्नेहलता, 18 वर्षीय सौम्य 14 वर्षीय लिली और 30 वर्षीय चालक शत्रोहन कुमार के नाम से हुई है। मामले की जाँच कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि, 'पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग गोंडा जिले के मनहना गांव के निवासी थे।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com