CBSE Exams 2021: सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक के एग्जाम पैटर्न को किया चेंज

CBSE Exams 2021 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2021-22 से कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव किया है, जानें अब किस तरह का होगा प्रश्न पत्र पैटर्न...
CBSE Exams 2021: सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक के एग्जाम पैटर्न को किया चेंज
CBSE Exams 2021: सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक के एग्जाम पैटर्न को किया चेंजPriyanka Sahu -RE

CBSE Exams 2021 : महामारी कोरोना कहर के हाहाकार के चलते देश में काफी कुछ परिवर्तन या कहे बहुत कुछ बदलाव हुए हैं। कई राज्‍यों में लॉकडाउन व कर्फ्यू लागू होने से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। तो वहीं, इस साल की बोर्ड परिक्षाओं पर भी कोरोना के महासंकट काल के दौरान तय तारीख पर एग्‍जाम नहीं हो पा रहे हैं और स्‍थगित कर दिए गए हैं। इस बीच अब ये खबर आ रही है कि, सत्र 2021-22 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के प्रश्न पत्र पैटर्न को बदल दिया है।

NEP 2020 के तहत किया ये बदलाव :

बताया जा रहा है कि, CBSE द्वारा 9वीं से 12वीं के प्रश्न पत्र पैटर्न में जो बदलाव का फैसला लिया है, वो इसी सत्र से लागू होगा और यह बदलाव 'नई शिक्षा नीति 2020' के तहत किया गया है। साथ ही इस बारे में सीबीएसई बोर्ड से सभी स्कूलों को इसकी जानकारी भेज दी गई है। दरअसल, CBSE बोर्ड ने प्रश्न पत्र पैटर्न में जो बदलाव हुए वो यह है कि, 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्‍जाम के दौरान अब शॉर्ट और लॉन्ग वाले प्रश्न-उत्तर 10 फीसदी कम पूछे जाएंगे और बोर्ड परीक्षा में क्षमता बेस्ड प्रश्न को जोड़ा गया है।

इसके अलावा विद्यार्थियों में सोचने-समझने की क्षमता का सही विकास हो, इसके लिए अब 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा में भी क्षमता बेस्ड प्रश्नों के जवाब देने होंगे। इसमें 9वीं और 10वीं कक्षा में 30% और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 20% क्षमता वाले प्रश्न रहेंगे। बता दें कि, अभी तक क्षमता बेस्ड प्रश्न नहीं पूछे जाते थे।

बदले हुए नए पैटर्न पर ही सैंपल पेपर जारी किए जाएंगे, इसी पैटर्न पर अब स्कूलों को पढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है। इससे छात्रों को अभी से इसकी जानकारी मिल पाएगी और वे बेहतर तैयारी कर पाएंगे।

बोर्ड के एकैडमिक डायरेक्टर डॉ. जोसफ इमैनुअल

बदलाव के बाद अब इस तरह होगा 11वीं और 12वीं परीक्षा का प्रश्‍न पत्र पैटर्न :

  • क्षमता बेस्ड 20 फीसदी प्रश्न रहेगा (इसमें केस स्टडी, मल्टीपल च्वाइस, इंटीग्रेटेड प्रकार के प्रश्न रहेगा)

  • 20 नंबर का वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे।

  • लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 70% से घटा कर अब 60% ही पूछे जाएंगे।

इस तरह होगा 9वी और 10वीं परीक्षा का प्रश्‍न पत्र पैटर्न :

  • क्षमता बेस्ड प्रश्न 30 फीसदी रहेंगे (इनमें मल्टीपल च्वाइस, केस स्टडी, इंटीग्रेटेड टाइप प्रश्न रहेंगे)।

  • 20 अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे।

  • इसके अलावा लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 60% से घटा कर अब 50% ही पूछे जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com