पूर्वमंत्री के PA ओपी गुप्ता रेप और पॉस्को एक्ट मामले में दबोचे गए

रायपुर, छत्तीसगढ़ : रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
PA ओपी गुप्ता गिरफ्तार
PA ओपी गुप्ता गिरफ्तारSocial Media

राज एक्सप्रेस। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के निजी सचिव ओ.पी.गुप्ता को पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व सीएम के निजी सहायक मीडिया से मुंह छिपाते दिख रहे हैं।

क्या था पूरा मामला

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि- रायपुर के राजनांदगांव जिले की निवासी एक नाबालिग लड़की ने एक संस्था के माध्यम से कल पुलिस को आवेदन देकर बताया था कि, उसे पढ़ाई कराने के नाम पर कुछ वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के निजी सचिव ओ.पी.गुप्ता रायपुर लेकर आए थे और अपने घर पर रखा था। उससे घर पर काम भी करवाया जाता था और जब ओ.पी.गुप्ता की पत्नी मायके या बाहर कहीं होती थी तो उसका यौन शोषण किया जाता था।

ओ.पी.गुप्ता पर डराने धमकाने का भी आरोप

पीड़िता ने निजी सचिव ओ.पी.गुप्ता पर डराने धमकाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने इस आवेदन पर यौन शोषण के साथ ही पॉस्को कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रात में उनके आवास पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जायेगा। संभावना है कि, पुलिस पूछताछ के लिए न्यायालय से उन्हें रिमांड पर दिए जाने की मांग करेगी।

ओपी गुप्ता की गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है, इस मामले पर उन्होंने कहा कि पुलिस से तथ्यों की जानकारी मांगी गई है। बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है, तो वहीं राजनैतिक षड़यंत्र होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के इसे राजनैतिक षड्यंत्र कहना उचित नहीं, तथ्यों की जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री का बयान

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com