छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख का इनामी नक्सली को मार गिराया
छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख का इनामी नक्सली को मार गिरायाSocial Media

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले से खबर आई है कि, जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया।

छत्तीसगढ़, भारत। सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों के बावजूद वनांचल क्षेत्र दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। इस बारे में एसपी सिद्धार्थ तिवारी (SP Siddharth Tiwari) ने बताया कि, मुठभेड़ जबरामेटा के जंगलों में हुई है। सभी जवान सुरक्षित हैं, ऑपरेशन अभी भी जारी है।

मारे गए नक्सली पर 15 से ज्यादा मामले दर्ज है:

मारे गए नक्सली का नाम "बुधराम मरकाम" बताया जा रहा है। वह कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय था और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। बुधराम मरकाम पर दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग थानों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज है। बताया जा रहा है कि, जवानों ने शव भी बरामद कर लिया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

आईजी बस्तर ने बताया:

वहीं, इस बारे में बात करते हुए आईजी बस्तर ने बताया कि, सुरक्षा बलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली बुधराम मरकाम को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को अभी भी नक्सलियों के छिपे होने का संदेह है।

जानकारी के लिए बता दें कि, जवानों को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके में वर्दीधारी माओवादियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सोमवार की रात दंतेवाड़ा के DRG के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इस बीच जवान जब जबरामेटा के जंगल पहुंचे, तो वहां मौजूद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com