सिंहदेव के भूपेश मंत्रिमंडल से इस्तीफे का खंडन

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णत: असत्य और निराधार है। उनके विरुद्ध यह अफवाह फैलाई जा रही है, अत: आप सभी से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान ना दें।
सिंहदेव के भूपेश मंत्रिमंडल से इस्तीफे का खंडन
सिंहदेव के भूपेश मंत्रिमंडल से इस्तीफे का खंडनSocial Media

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के भूपेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की कथित रूप से एक समाचार चैनल तथा सोशल मीडिया में चल रही खबरों का उनके आफिस ने खंडन किया है।

श्री सिंहदेव के आफिशियल व्हाट्सएप मीडिया ग्रुप में उनके मीडिया समन्वयक राजेन्द्र सिंह परिहार ने आज पोस्ट किया कि "स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णत: असत्य और निराधार है। श्री टी. एस. सिंहदेव के विरुद्ध यह अफवाह फैलाई जा रही है, अत:आप सभी से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान नहीं दें। यह अफवाह कौन फैला रहा है इसके बारे में उऩ्होंने कुछ नही कहा है।"

श्री सिंहदेव को कांग्रेस में बगावत रोकने इस सप्ताह के शुरू में पार्टी कांग्रेस आलाकमान ने त्रिपुरा भेजा था, जिसकी रिपोर्ट देने के लिए वह दिल्ली पहुंचे, इसके बाद कई दिनों से वहीं पर हैं। इसी बीच उनके कथित रूप से इस्तीफे की खबरें कल से प्रचारित होने लगी। इससे पूर्व युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा देने दिल्ली गए उनके कथित समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर उनके समर्थन में नारेबाजी की थी।

कुछ राजनीतिक जानकार इसे रामानुजगंज के विधायक वृहस्पत सिंह के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे ढ़ाई वर्ष पूरे होने पर दबाव की राजनीति से जोड़ रहे हैं। सच जो भी हो पर लोग तीन चौथाई बहुमत हासिल करने वाले राज्य में भी कांग्रेस के लिए इसे उस स्थिति में ठीक नहीं मान रहे हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल ने अभी से ताकत झोंकना शुरू कर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co