गुना: 12 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत, रातभर मछलियों ने कुतरे अंग

जिले के बमोरी थानांतर्गत ग्राम रामपुर चीम निवासी एक 12 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उक्त बालक गत शाम अपने दोस्तों के साथ गांव के पास की ही नदी में नहाने गया था।
ग्राम रामपुर चीम निवासी एक 12 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव के पास की ही नदी में नहाने गया था।
ग्राम रामपुर चीम निवासी एक 12 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव के पास की ही नदी में नहाने गया था।राज एक्सप्रेस संवाददाता

गुना, मध्यप्रदेश। जिले के बमोरी थानांतर्गत ग्राम रामपुर चीम निवासी एक 12 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उक्त बालक गत शाम अपने दोस्तों के साथ गांव के पास की ही नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन रात अधिक होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। शनिवार सुबह गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला तो मछलियों ने शव के नाक-कान कुतर लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बमोरी विधानसभा के रामपुर चीम में रहने वाले भरोसा रजक का 12 वर्ष का बेटा सतीश रजक शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ गांव के पास में ही नदी में नहाने गया था। वह अक्सर नदी पर नहाने जाया करता था। शुक्रवार शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार वाले उसे नदी के आसपास खोजने निकले। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन रात अधिक होने के कारण शव नहीं खोजा जा सका।

शनिवार सुबह फिर सर्चिंग की गई तो बच्चे का शव कुछ ही दूरी पर मिल गया। शव के नाक-कान कुतरे हुए थे। रात भर में मछलियों ने शव को कुतर लिया। शनिवार सुबह बमोरी स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे से शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस बारे में बमोरी थाना प्रभारी भागीरथ शाक्य ने बताया कि एक 12 वर्ष के बच्चे की नदी में डूबने से मौत हुई है। शनिवार सुबह उसका शव नदी से निकाल लिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com