मैं शाहगंज के नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं : सीएम
मैं शाहगंज के नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं : सीएम Social Media

शाहगंज नगर परिषद में चुने गए 15 प्रत्याशी निर्विरोध, सीएम शिवराज ने दी बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश। सीहोर जिले स्थित मुख्यमंत्री की विधानसभा बुधनी के अंतर्गत शाहगंज नगर परिषद में सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं, शाहगंज प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद् बन गई है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। सीहोर (Sehore) जिले स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी के अंतर्गत शाहगंज नगर परिषद में सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं, शाहगंज मध्य प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद बन गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने नागरिकों को दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी की शाहगंज नगर परिषद में सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने पर वहां के नागरिकों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, यह प्रदेश की ऐसी पहली नगर परिषद् है जहां 15 के 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, यह पहली समरस नगर परिषद् होगी।

शाहगंज नगर परिषद में सभी प्रत्याशी र्निविरोध चुने गए

शाहगंज नगर परिषद में सभी प्रत्याशी र्निविरोध चुने गए
शाहगंज नगर परिषद में सभी प्रत्याशी र्निविरोध चुने गएSocial Media

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- मैं शाहगंज के नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। यह प्रदेश की ऐसी पहली नगर पंचायत है जहां पूरे 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह पहली समरस नगर परिषद होगी। ऐसा सामंजस्य, समन्वय व समरसता आमतौर पर दुर्लभ होती है। लेकिन यह शाहगंज की जनता ने करके दिखाया है

शाहगंज की जनता सचमुच में अद्भुत है : CM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि, शाहगंज की जनता सचमुच में अद्भुत है। ऐसा सामंजस्य, समन्वय और समरसता आमतौर पर दुर्लभ होती है, लेकिन यह चमत्कार शाहगंज की जनता ने कर दिखाया है। समरस नगर पंचायत शाहगंज में विकास के काम और जनता का कल्याण भी आदर्श तरीके से किया जाएगा।

समन्वय एवं समरसता का जो आदर्श शाहगंज ने उपस्थित किया है, हम उसी ढंग से विकास और जनकल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आदर्श नगर पंचायत का विकास भी आदर्श तरीके से किया जाएगा। एक बार फिर मैं शाहगंज की जनता को हृदय से बधाई तथा धन्यवाद देता हूं, और अभिनंदन करता हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co