राज एक्सप्रेस। राजधानी में दुष्कर्म के मामले कम होने की बजाए बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामा-भांजे ने ही लूटी किशोरी की अस्मत। वारदात को पहले भांजे ने अंजाम दिया था। लड़की ने वारदात की शिकायत करने की बात की तो उसके मामा ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरतार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार
बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी आदर्श नगर में रहती है। उसकी कुछ समय पहले छोटू साहू नामक युवक से दोस्ती हो गई थी। 5 मई 2019 को आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद पीड़िता उसकी शिकायत करने के लिए उसके मामा अप्पू साहू के पास पहुंची तो उसने भी जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
किसी तरह से पीड़िता यह बात अपने परिवार से छिपाती रही, लेकिन बुधवार को किशोरी ने पूरी बात अपनी पिता को बता दी। तब पीड़िता का पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी मामा-भांजे के खिलाफ केस दर्ज कराया। उधर पिपलानी में 28 वर्षीय युवती से उसके दोस्त प्रशांत द्विवेदी ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वह करीब आठ साल से उसका शोषण कर रहा था। अब शादी करने से इंकार कर दिया।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।