मनचले ने छेड़ा तो लड़कियों ने चप्पल-चाटों से की धुनाई

लगातार हो रहे छेड़खानी के मामलों से लड़कियां और महिलाएं परेशान हैं। हाल ही में ऐसा मामला मध्यप्रदेश के रतलाम शहर से सामने आया है।
युवक की जमकर धुनाई
युवक की जमकर धुनाई Social Media

राज एक्सप्रेस। लगातार हो रहे छेड़खानी के मामलों से लड़कियां और महिलाएं परेशान हैं, हाल ही में ऐसा मामला मध्यप्रदेश के रतलाम शहर से सामने आया है। दअरसल एक युवक ने दो युवतियों से की छेड़छाड़, तभी गुस्साई दोनों युवतियों ने की युवक की पिटाई कर द।

जानिए पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश के रतलाम शहर सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर दोनों लड़कियां प्रोसेशन कार्यक्रम की डेकोरेशन लाइट लेकर बाजार की तरफ जा रही थीं, तभी सैलाना बस स्टैंड पर शराबी युवक ने एक युवती को छेड़ा, दोनों लड़कियों ने उसे अनदेखा कर आगे जाने लगीं।

इसी दौरान युवक ने पीछे से एक लड़की को धक्का दिया, तभी गुस्साई दोनों लड़कियों ने बीच चौराहे पर युवक की चप्पल और चांटे से पिटाई कर दी। दोनों लड़कियों ने युवक की बीच चौराहे पर जमकर धुनाई की, युवतियों का शोर सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। चौराहे पर जमी भीड़ ने भी युवक पर हाथ साफ किए। पिटाई के दौरान युवक माफी मांगता रहा।

इससे पहले भी छेड़खानी के कई मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com