शहडोल : मुड़ना में अचानक बाढ़ आने से बहे 2 युवक

शहडोल, मध्य प्रदेश : कलेक्टर ने स्थल का मुआयना करते हुए कहा कि पाईप डालकर तत्काल रास्ता शुरू किया जाये, क्योकि इस रास्ते के टूट जाने से आने-जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुड़ना में अचानक बाढ़ आने से बहे 2 युवक
मुड़ना में अचानक बाढ़ आने से बहे 2 युवकAfsar Khan

शहडोल, मध्य प्रदेश। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने मुड़ना नदी के लाल देवीघाट में अतिवृष्टि से अचानक बाढ़ आ जाने से 2 युवक बह गये उस स्थल का मुआयना करते हुए कलेक्टर ने बचाव कार्य में लगे लोगों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि तेज बहाव होने के कारण युवको को खोजने के लिए जबलपुर से एलडीआरएफ के गोता खोरों को तत्काल बुलाया जाये। जानकारी के अनुसार लल्ली केवट पिता लल्लू केवट निवासी करन तलैया के पास एवं धर्मेन्द्र सोंधिया पिता चौकीलाल सोंधिया निवासी पाण्डव नगर गत दिवस सायं 05.30 बजे नदी को क्रास करते हुए बह गये। तत्काल स्थानीय गोताखोरों को लगाकर युवकों की तलाश की गई। नदी में बहाव बहुत अधिक होने के कारण डूब गये युवकों को खोजने में दिक्कत हो रही है तथा सर्चिंग का कार्य अनवरत किया जा रहा है।

जितेन्द्र को बचाने धर्मेन्द्र की गई जान :

धर्मेन्द्र सोंधिया के भाई जितेन्द्र सोंधिया ने बताया कि मुड़ना नदी क्रास करते व्यक्त लल्ली केवट का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया, उसे बचाने के लिए मेरे भाई धर्मेन्द्र सोंधिया ने प्रयास किया और वह भी डूब गया। कलेक्टर ने स्थल का मुआयना करते हुए कहा कि पाईप डालकर तत्काल रास्ता शुरू किया जाये, क्योंकि इस रास्ते के टूट जाने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन पुलिया के कार्य में गति लायें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co