मध्यप्रदेश: अचानक छत पर गिरी गाय, 5 साल के मासूम की मौत

भोपाल, मध्यप्रदेश : राजधानी भोपाल के कोलार इलाके से दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोलार इलाके में पहाड़ी किनारे बने एक कच्चे घर में गाय गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया।
5 साल के मासूम की मौत
5 साल के मासूम की मौत Social Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके से दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोलार इलाके में पहाड़ी किनारे बने एक कच्चे घर में गाय गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 5 साल के मासूम की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह मामला भोपाल के कोलार इलाके का। मध्य प्रदेश के भोपाल ज़िले के कोलार के दमाखेडा में पहाड़ी किनारे बने कच्चे घर पर एक गाय गिर गई, घर की छत को तोड़ते हुए एक गाय सीधे मां और बेटे के ऊपर आ गिरी थी। इस हादसे में मां और बेटा दोनों मलबे और गाय के नीचे दब गए। पड़ोसियों की मदद से दोनों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पांच साल के लक्ष्य ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

इस घटना के बाद से बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी किनारे बना घर विष्णु नाम के व्यक्ति का था घर की छत पर अचानक एक गाय गिर जाने से ये घटना घटी है। जिस वक्त ये घटना घटी, मां अपने बेटे लक्ष्य को खाना खिला रही थी।

कैसे गिरी थी गाय छत पर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल ज़िले के कोलार के दमाखेडा में गायें-आवारा पशु चरने के लिए घूमते रहते हैं, ठंड की वजह से अक्सर कई आवारा पशु आस-पास ही डेरा जमाए रहते हैं। इसी दौरान कुत्ते के झुंड से घबराकर गाय छत पर जा गिरी थी, वहा अँधेरा भी था। जिसके चलते ये हादसा हुआ।

गाय को भी गंभीर चोट

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस हादसे में लोहे की टीन और करीब 10 फीट की ऊंचाई से गिरने पर गाय को भी गंभीर चोट लगी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com