दमोह विधानसभा उपचुनाव में 59.81 प्रतिशत हुआ मतदान

दमोह, मध्यप्रदेश : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाम सात बजे तक कुल 59.81 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल एक लाख 43 हजार 431 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
दमोह विधानसभा उपचुनाव में 59.81 प्रतिशत हुआ मतदान
दमोह विधानसभा उपचुनाव में 59.81 प्रतिशत हुआ मतदानसांकेतिक चित्र

दमोह, मध्यप्रदेश। दमोह विधानसभा सीट पर शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम सात बजे थम गया। इसी के साथ उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला अब दो मई को मतगणना के परिणाम आने के बाद होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाम सात बजे तक कुल 59.81 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल एक लाख 43 हजार 431 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 82 हजार 661 पुरुष और 7,770 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। दमोह उप चुनाव में दो महिलाओं सहित 22 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के अजय टंडन के बीच है। राहुल लोधी विधानसभा चुनाव-2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, लेकिन बाद में वे विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इस उपचुनाव में वे भाजपा के प्रत्याशी हैं। दो मई को उपचुनाव के नतीजों से तय होगा कि मतदाताओं ने उनके भाजपा में जाने पर सहमति दी है या उनका फैसला नामंजूर कर दिया है।

विष्णुदत्त ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मतदान के लिए दमोह विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। श्री शर्मा ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद दमोह विधानसभा में उपचुनाव के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। प्रत्येक आयु वर्ग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और मतदान केंद्रों पर लोग मतदान के लिए कतारों में दिखाई दिए। श्री शर्मा ने कहा कि मतदान के प्रति मतदाताओं का यह उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दिखाता है। उन्होंने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार जताया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co