'लुटेरी दुल्हन' का माइंडगेम: बुजुर्ग को चंपत लगाकर हुई रफूचक्कर

आप भी हो जाइये सावधान क्योंकि लुटेरी दुल्हन आपको भी बना सकती है अपना शिकार, ताजा मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है।
बुजुर्ग को चंपत लगाकर हुई रफूचक्कर
बुजुर्ग को चंपत लगाकर हुई रफूचक्करPriyanka Yadav - RE

राज एक्सप्रेस। आप भी हो जाइये सावधान क्योंकि लुटेरी दुल्हन आपको भी बना सकती है अपना शिकार, ताजा मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। इस लुटेरी दुल्‍हन की जालसाजी का शिकार हुआ 70 साल का बुजुर्ग। मिली जानकारी के अनुसार 70 साल के बुजुर्ग को चंपत लगा कर रफूचक्कर हुई लुटेरी दुल्हन।

जानिए पूरा मामला

70 साल के बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के बाद कामकाज के लिए अखबार में केयरटेकर का इस्तेहार दिया था। बता दें कि महिला बुजुर्ग से केयरटेकर के बहाने मिली थी लुटेरी महिला इस्तेहार पढ़ कर एक अधेड़ शख्स के साथ वहां पहुची थीं और अधेड़ शख्स की पहचान महिला ने पिता के रूप में बताई थी।

जाल में फंसा कर महिला ने बुजुर्ग से कर ली शादी

जानकारी के मुताबिक महिला ने बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा लिया, फिर महिला ने बुजुर्ग से शादी कर ली।

माँ के इलाज और तेरवी के नाम पर लिए थे 50 हजार

शातिर महिला ने बुजुर्ग से माँ के इलाज और तेरवी के नाम पर 50 हजार लिए थे, बुजुर्ग से उनकी पत्नी के जेवरात और 50 हजार का कैश लेने के बाद शातिर महिला माँ के मरने का बहाना कर अपने साथी के साथ रफूचक्कर हो गई।

क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच की तो पता चला राजस्थान और जबलपुर में भी इस गिरोह की इस महिला और शख्स कर चुके हैं ऐसी ही वारदातें, दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों से पूछताछ कर रही है।

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

सात फेरों में बदली लड़की, दुल्हन की जगह आयी लुटेरन

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com