भोपाल : प्रदेश में अब तक 75.77 लाख व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने, प्रभावितों के उपचार की व्यवस्थाओं के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण का कार्य भी युद्ध-स्तर पर किया जा रहा है।
प्रदेश में अब तक 75.77 लाख व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
प्रदेश में अब तक 75.77 लाख व्यक्तियों का हुआ टीकाकरणसांकेतिक चित्र

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने, प्रभावितों के उपचार की व्यवस्थाओं के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण का कार्य भी युद्ध-स्तर पर किया जा रहा है। शुरुआती दिन से 20 अप्रैल तक प्रदेश में 75 लाख 77 हजार 909 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 67 लाख 56 हजार 349 व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज और आठ लाख 21 हजार 560 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। आगामी एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा।

अब तक हुए टीकाकरण में सात लाख 45 हजार 262 हेल्थ केयर वर्कर, 6 लाख 37 हजार 767 फ्रंटलाइन वर्कर, 30 लाख 83 हजार 144 सिटीजन (45 से 59 वर्ष) और 31 लाख 11 हजार 736 सीनियर सिटीजन (60 वर्ष से अधिक) का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण अभियान सभी जिलों में जारी है।

टीकाकरण की स्थिति :

श्रेणी | प्रथम डोज | द्वितीय डोज

हेल्थ केयर वर्कर्स | 4,29,374 | 3,15,888

फ्रंटलाइन वर्कर्स | 3,92,633 | 2,45,134

सिटीजन-45-59 वर्ष | 30,19,798 | 63,346

सिटीजन-60 से ऊपर | 29,14,544 |1,97,192

टीकाकरण का योग | 67,56,349 | 8,21,560

कोरोना वॉलेंटियर्स कर रहे प्रोत्साहित :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश व्यापी टीकाकरण अभियान में सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के आह्वान पर अनेक समाजसेवी संगठनों, संस्थाओं ने आगे आकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया है। मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद द्वारा सभी 52 जिलों में कोरोना वॉलेंटियर्स की भूमिका निभाई जा रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार की पहल पर ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों की 37 लाख से अधिक महिलाओं द्वारा भी कोरोना वॉलेंटियर्स बनकर जन-जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इन महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिये जरूरी प्रशिक्षण भी दिया गया है। समूह की महिलाएं, ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने और उसके फायदे भी बता रही हैं।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com