दमोह उपचुनाव में शामिल 91 नेता संक्रमित, कई नेता छुपा रहे हैं जानकारी

दमोह, मध्यप्रदेश: विधानसभा चुनाव में 91 नेता के कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आईं हैं तो वहीं कई नेता जानकारी छुपा रहे हैं।
दमोह उपचुनाव में शामिल 91 नेता संक्रमित
दमोह उपचुनाव में शामिल 91 नेता संक्रमितSocial Media

दमोह, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का संकटकाल जहां जारी है वहीं दूसरी तरफ हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 91 नेता के कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आई है तो वही कई नेता जानकारी छुपा रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी टंडन समेत कई नेता संक्रमण के चलते अस्पताल में हुए थे भर्ती

इस संबंध में, दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन और भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो गए। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा और भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीडी बावरा अस्पताल में भर्ती हैं। वही दूसरी तरफ सागर जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी, एक पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, दो मंडल अध्यक्ष सहित कुल 11 पॉजिटिव हैं।

कई नेताओं को कोरोना होने से परिजन भी हो रहे संक्रमित

इस संबंध में, अब तक चुनावी रैली में शामिल अब तक 19 नेताओं ने कोरोना से पॉजिटिव होने की जानकारी दी बाकी जानकारी छुपा रहे हैं जिससे उनके परिजन भी संक्रमित हो रहे हैं। बता दें कि, छतरपुर नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीप्ति कुशवाहा, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्रिपाठी संक्रमित हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com