विदिशा सागर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, दो वाहनों की भिड़ंत में कई लोगों की मौत

विदिशा, मध्यप्रदेश। विदिशा सागर मार्ग पर हुए भीषण हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में कई घायल हो गए।
विदिशा सागर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा
विदिशा सागर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसाSocial Media

विदिशा, मध्यप्रदेश। राज्य में लगातार सड़क पर मौत का तांडव देखने को मिल रहा हैं। अब विदिशा सागर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया है। विदिशा सागर मार्ग पर हुए भीषण हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में कई घायल हो गए।

अलसुबह हुआ ये बड़ा हादसा

अलसुबह विदिशा सागर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो वाहनों (एसयूवी टाटा और इनोवा) में जोरदार टक्कर हो गई। दो वाहनों की भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कई घायल है। घायलों को उपचार हेतु विदिशा भोपाल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्यारसपुर थाना के अंतर्गत ग्राम नौलाई तिराहे के पास सुबह एसयूवी टाटा MH43 D 8856 और इनोवा MP 09 CJ 2646 की जोरदार भिड़ंत हुई। इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंदौर निवासी मृतक....

1.मनोहर पिता हरिराम वर्मा उम्र 60 साल निवासी किशनगंज महू इंदौर 

2.चंदा पत्नी मनोहर वर्मा उम्र 55 साल निवासी किशनगंज महू इंदौर 

3.रिंकू मसीह पिता प्रभूदास मसीह उम्र 40 ग्राम उमरियामहू इंदौर(चालक)

4.दीपा पुत्री मनोहर लाल वर्मा निवासी महू इंदौर

घायल...

1.मीनाक्षी पत्नी बृजेंद्र कौशल उम्र 41 साल निवासी किशनगंज महू इंदौर 

2.नितेश पिता रामकिशन राठौर उम्र 43 साल निवासी महू इंदौर

3.साहिल पिता हरि सिंह ठाकुर उम्र 23 साल निवासी महू इंदौर 

4.रिद्धि पुत्री राकेश वर्मा उम्र 16 साल निवासी महू इंदौर।

Tata SUV में घायल....

1.सोनू कोरी तथा मुन्ना लाल कोरी उम्र 24 साल निवासी सागर ,(चालक )

2.भागचंद पिता राम प्रसाद कोरी उम्र 32 साल निवासी काकागंज सागर

3. दीपक नामदेव 

4. चंद्रेश पिता बलराम चौधरी उम्र 28 साल निवासी जैसीनगर सागर 

5.रमेश पिता दुर्गा प्रसाद कोरी उम्र 32 साल निवासी सागर 

6. अमित कोरी पिता अर्जुन कोरी उम्र 28 साल निवासी सागर 

7.साहिल कोरी पिता अजय कोरी उम्र 18 साल निवासी काकागंज सागर

8.जितेंद्र कोरी पिता अशोक कोरी उम्र 20 साल निवासी सागर 

9. विकास पुत्र मुकेश बालवीर उम्र 24 साल निवासी सागर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com