ज़मीन विवाद ने ली एक युवक की जान, 8 घायल

ज़मीन विवाद में दो राजपूत परिवारों में हाथापाई हुई। विवाद में एक युवक की जान चली गई वहीं 8 लोग घायल हो गए।
ज़मीन विवाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
ज़मीन विवाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।Pankaj Yadav

राज एक्सप्रेस। छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद के कारण दो पक्षों में हाथापाई हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि, एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

पूरा मामला गौरिहार थाना के अंतर्गत ग्राम लोधिनपुरवा का है। दो राजपूत परिवारों के बीच में जमीन को लेकर कहा-सुनी हुई जो की हाथापाई में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी, डंडे बरसाने लगे जिसमें 8 लोग घायल हो गए। इसी बीच किसी ने निजी बंदूक से हमला कर दिया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।

थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौरिहार से 5 किमी दूरी पर स्थित लोधिनपुरवा ग्राम में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही दो राजपूत परिवारों के बीच जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया जिसमें धनीराम उर्फ धन्नी पिता जागे राजपूत उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों पक्षों से 4 महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गौरिहार थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण किया। घटना स्थल से पुलिस ने डायल 100 की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां पर मौजूद चिकित्सक आलोक त्यागी ने धनीराम उर्फ धन्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरविंद, मत्थुर, केशकली, सुंदरलाल, कल्लो, सीता, मंगल सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय छतरपुर के लिए रैफर किया गया। मृतक के बड़े भाई मथुरा पिता जागेश्वर राजपूत की रिपोर्ट पर आरोपी देशराज, राजेन्द्र, ब्रजेन्द्र, शिवराम, मंगल, कल्ला सहित दो-तीन अन्य को मिलाकर कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी का कहना

लोधिनपुरवा में धनीराम व देशराज के बीच जमीन सम्बन्धी हुए विवाद में धनीराम की मौत हुई है। मृतक के भाई मथुरा राजपूत की रिपोर्ट पर 6 नामजद व 2-3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है साथ ही एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com