सिगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी "रानी अग्रवाल" जीती
सिगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी "रानी अग्रवाल" जीतीSocial Media

मध्यप्रदेश में AAP की एंट्री- सिगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी "रानी अग्रवाल" जीती

सिंगरौली, मध्यप्रदेश : सिंगरौली में AAP की रानी अग्रवाल ने रचा इतिहास, नगर निगम चुनाव में आप की रानी अग्रवाल ने 9352 वोटों से जीत हासिल की।

सिंगरौली, मध्यप्रदेश। जहां एमपी चुनाव नतीजों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है वही इस बीच मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने धमाकेदार एंट्री की है। बता दें, सिंगरौली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की रानी अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है।

रानी अग्रवाल ने 9352 मतों से महापौर का चुनाव जीता :

बता दें, नगर निगम निर्वाचन की मतगणना के अं‍तिम चरण तक बढ़त बनाए रखते हुए आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी रानी अग्रवाल ने 9352 मतों से महापौर का चुनाव जीत लिया। रानी को कुल 34585 मत मिले।

सिंगरौली में AAP की रानी अग्रवाल ने रचा इतिहास :

सिंगरौली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की रानी अग्रवाल ने 9352 वोटों से जीत हासिल कर यहां आम आदमी पार्टी का परचम फहरा दिया है। दूसरे स्थान पर BJP के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा रहे, जिन्होंने 25 हजार 233 मत प्राप्त किए। कांग्रेस के अरविंद सिंह 25 हजार 31 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

  1. रानी अग्रवाल–आम आदमी पार्टी–34585

  2. चंद्रप्रताप विश्वकर्मा–भाजपा-25233

  3. अरविंद सिंह–कांग्रेस–25031

आपको बताते चलें कि, मध्य प्रदेश नगरी निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी बढ़त हासिल किए हुए है, प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा के बाद सतना में भाजपा की जीत हुई है। बता दें, बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने जीत दर्ज की। सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने जीत दर्ज की। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं।

सिगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी "रानी अग्रवाल" जीती
MP Election 2022 Results: हर जगह कमल ही कमल- बुरहानपुर समेत इन जिलों में भाजपा की जीत

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है, अभी मध्यप्रदेश के इन जिलों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर) में रिजल्ट आना बाकी है।

  • भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय को निर्णायक बढ़त मिली है।

  • इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 52 हजार से अधिक की निर्णायक लीड बनाए हुए हैं।

  • जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 43694 की लीड लिए हुए हैं।

  • ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार आगे हैं।

  • उज्जैन में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टटवाल 2620 वोटों से आगे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com