कांग्रेस की डबरा रैली से पहले हादसा, कार दुर्घटना में 2 पूर्व मंत्री घायल

डबरा, ग्वालियर : प्रदेश के डबरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की चुनावी सभा में शामिल होने जा रहे 2 पूर्व मंत्री कार दुर्घटना में हुए घायल।
कार दुर्घटना में 2 पूर्व मंत्री घायल
कार दुर्घटना में 2 पूर्व मंत्री घायलSocial Media

डबरा, ग्वालियर। प्रदेश में एक तरफ जहां कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में लगातार सड़क हादसों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच आज कांग्रेस की डबरा रैली से पहले दो पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल और भगवान सिंह यादव सड़क हादसे का शिकार हो गये हैं।

कार दुर्घटना में पूर्व मंत्री हुए घायल

जानकारी के मुताबिक शमशाद टेकरी पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में सवार पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला और भगवान सिंह घायल हो गए। ये रविवार को डबरा में आयोजित पूर्व सीएम की सभा में शामिल होने जा रहे थे। सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया है।

बताते चलें कि मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा, 10 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। वहीं इस बीच मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों का रोजाना जोरों से प्रचार-प्रसार हो रहा है, मध्य प्रदेश के डबरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की चुनावी सभा में शामिल होने जा रहे 2 पूर्व मंत्री कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co