मंडला में हुआ हादसा: बबैहा नाला पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिरी कार

मंडला, मध्यप्रदेश: हादसा का ताजा मामला मध्यप्रदेश के मंडला से सामने आया है, मंडला जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर बबैहा नाला पुल से एक कार नीचे गिरी।
मंडला में हुआ हादसा
मंडला में हुआ हादसाSyed Dabeer Hussain - RE

मंडला, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है, वहीं इस बीच मध्यप्रदेश में बढ़ते हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा, बता दें कि कोरोना संकटकाल के बीच भी सड़क हादसे की खबरें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं, हाल ही में ऐसा ही एक और मामला मंडला से सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मंडला में हुआ हादसा।

जानिए कैसे हुआ ये हादसा :

हादसा का ताजा मामला मध्यप्रदेश के मंडला जिले से सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक मंडला जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर बबैहा नाला पुल से एक कार नीचे गिर गई है, इस हादसे की घटना से अफरा-तफरी और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि यह घटना शनिवार की देर रात की बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार

मिली खबर के मुताबिक कार जबलपुर से मंडला की ओर रात 10 बजे के लगभग आ रही थी, तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर नीचे पुल में जा गिरी, बताया जा रहा है पीछे बाइक में आ रहे ग्रामीणों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान चलाया।

मौके पर पहुंची पुलिस :

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मिली जानकारी के मुताबिक पुल के नीचे पानी होने से कार का पता नहीं चल पाया है, रेस्क्यू अभियान जारी है। नाला में पानी अधिक होने से अब तक कार का पता नहीं चल सका है।

पुल के आसपास लगी भीड़ :

इस घटना के बाद जहां रात्रि में ही लोग जुट गए थे। वहीं सुबह होते ही फिर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय नागरिक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा मौके पर तत्काल पहुुंच गए थे। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू दल रात 3 बजे तक खोज अभियान में लगा रहा।

आपको बताते चलें कि कई जिलों में पुल पर रेलिंग नहीं होने से आए दिन प्रदेश में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, पुल रेलिंग ना होने से अक्सर वाहन पुल के नीचे गिरते हैं, ऐसे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की ज़रूरत है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com