अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM ने कहा- हमें जीतना है सभी 28 सीटें

भोपाल, मध्य प्रदेश : उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए जुटना होगा। 28 की 28 सीट हमें जीतना है।
हमें जीतना है सभी 28 सीटें - CM
हमें जीतना है सभी 28 सीटें - CMSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए जुटना होगा। 28 की 28 सीट हमें जीतना है। अर्जुन की भांति हमें लक्ष्य पर आंख जमाए रखना है। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, ओमप्रकाश धुर्वे, लालसिंह आर्य समेत नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। शिवराज सिंह ने माधवराव सिंधिया को श्रद्धाजंलि दी, और राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान पाने वाले चारों नेताओं का अभिनंदन किया।

सीएम शिवराज ने कहा कि सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी को मबूती देने का काम किया है। उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे भरोसा है कि वे पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं और हमारी सेना बढ़ती जा रही है। आप जिस जोश और उत्साह से काम कर रहे हैं, वह अभिनंदनीय है। श्री चौहान ने कहा कि हमें अब पूरी ताकत के साथ आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए जुटना होगा। हमें विश्वास है की सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मुझे अपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की क्षमता पर पूरा विश्वास है। हमें मध्यप्रदेश की जनता के लिए बहुत कुछ करना है।

भाजपा मुख्यालय में हुआ चारों नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान :

हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश से चार नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने के बाद बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में एक बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत शामिल हुए। सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय टीम में दोबारा महासचिव चुने गए कैलाश विजयवर्गीय, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए ओम प्रकाश धुर्वे और सह कोषाध्यक्ष बनाए गए सुधीर गुप्ता मौजूद थे। सम्मान समारोह के दौरान सभी नेताओं ने चारों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया।

उपचुनाव की तैयारियों के बीच भोपाल में जुटे भाजपा नेता :

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की औपचारिक घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को यहां सत्तारूढ़ दल भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान भी अपनी दिल्ली यात्रा से वापस आ गए, तो नवनियुक्त महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया भी यहां पहुंचे। इसके अलावा भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल ङ्क्षसह आर्य ने भी अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार यहां पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की। दरअसल औपचारिक तौर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बहाने सभी नेता एकत्रित होकर चुनावी तैयारियों को और गति देंगे। इन नेताओं का अनौपचारिक तौर पर मेल-मुलाकात का दौर भी दिन में चलता रहा। अभी भाजपा के प्रत्याशियों की सूची भी आना है।

समिधा पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया :

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भोपाल आए। श्री सिंधिया ने सबसे पहले समिधा पहुंच कर संघ नेताओं से मुलाकात की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com